बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में मनाए जाने वाले छठ महापर्व की शुरुआत 31 अक्टूबर से होने वाली है। लोक आस्था का महापर्व छठ पर विशेष रूप से सूर्य देव की पूजा होती है। इसमें शाम को डूबते सूर्य और अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।