रविवार से मार्च का महीना शुरू हो रहा है। इस साल 2020 में मार्च के महीने में फाल्गुन मास में रंग भरी आमलकी एकादशी, पूर्णिमा तिथि को हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार होलिका दहन, रंग होली, रंग पंचमी, पापमोचिनी एकादशी, चैत्र अमावस्या, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, चैटी चंड जैसे बड़े-बड़े पर्वों के साथ अनेक त्यौहार मनाएं जाएंगे। यहां जानें मार्च 2020 के महीने में कौन-कौन से पर्व है।