स्कंद पुराण में नर्मदा नदी के बारे में उल्लेख मिलता है कि भयंकर प्रलयकाल में भी नर्मदा नदी स्थिर और स्थाई रहती है। नर्मदा के बारे में मत्स्य पुराण में लिखा है कि इसके दर्शन मात्र से पापियों के पाप नष्ट हो जाते हैं। नर्मदा, गंगा, सरस्वती व नर्मदा नदी को ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद एवं अथर्वेद के समान पवित्र माना जाता है। नर्मदा नदी के तट पर उद्गम से लेकर विलय तक कुल 60 लाख, 60 हजार तीर्थ स्थल बने हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार नर्मदा नदी का हर पत्थर शंकर रूप माना जाता है। नर्मदा नदी के तट पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थापित है। नर्मदा नदी विश्व की एक मात्र ऐसी नदी है जिसकी परिक्रमा की जाती है और आज भी सैकड़ों श्रद्धालु परिक्रमा करते देखे जा सकते हैं।