कन्या भोज के नियम
- इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि कन्याओं के घर में आने के बाद उन्हें सीधे भोजन करने के लिए नहीं बैठाना चाहिए।
- सबसे पहले उनके पांव अपने हाथ से धुलाएं। फिर पैर पोछ दें।
- अब उन्हें हल्दी, कुमकुम और अक्षत से तिलक करें।
- इसके बाद उन्हें भोजन करने के लिए ऐसे बैठाएं कि उनका मुख पूर्व दिशा की ओर हो।
- यहां ध्यान रखें उनके बैठने का आसन साफ होना चाहिए।
- फिर कन्याओं को खीर, पूड़ी, सब्जी और हलवा चना आदि पकवान परोसें।
- इस बात का भी खास ख्याल रखें कि कन्याओं को खाने के लिए जबर्दस्ती नहीं करनी चाहिए। वे जितना खा पाएं उन्हें उतना ही आदरपूर्वक खिलाना चाहिए।
- भोजन करवाने के बाद कन्याओं के पैर धोकर उन्हें उपहार स्वरूप कोई भी वस्तु दें।
- उपहार में फल, सिक्के, लाल चुनरी, मिठाई, कोई भी एक बर्तन आप दे सकती हैं।
- यदि आप इतना सब नहीं कर सकते हैं, तो कोई भी एक चीज अपने सामथ्र्य के अनुसार देना चाहिए।
- उपहार देने के बाद उनके पैर छुएं और उनसे आशीर्वाद लेकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा करें।