Brihaspati Ast in March 2023: Effects on your Zodiac Sign: देवों के गुरु बृहस्पति देव स्वभाव से मंगलकारी माने गए हैं। माना जाता है कि वे जब भी गोचर करते हैं, तो कई राशियों की रूठी किस्मत जाग जाती है। हालांकि कुछ राशियों को इसका नुकसान भी उठाना पड़ता है। जल्द ही देवगुरु बृहस्पति अपनी ही राशि मीन में अस्त होने जा रहे हैं। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा पत्रिका.कॉम के इस लेख में बता रहे हैं आखिर कब अस्त होंगे देव गुरु बृहस्पति। किन राशियों पर होगा इसका सबसे ज्यादा असर?