- अखंड ज्योति का बार-बार बुझना शुभ नहीं माना जाता। इसे अनिष्टकारी माना जाता है।
- लेकिन यदि पूरी सावधानी के बावजूद यदि अखंड ज्योति बुझ जाए तो, सबसे पहले मां से क्षमायाचना करें।
- अखंड ज्योति के पास ही में एक छोटा दीपक भी जला कर रखें।
- यदि अखंड ज्योति किसी कारण से बुझ जाती है तो इसी दीपक से आप अखंड ज्योति को जला सकते हैं।
- शास्त्रों में अखंड ज्योति जलाने के नियम बताए गए हैं, इनका पालन जरूर करें।
- अगर किसी कारण से ज्योति बुझ गई है तो, फिर से बाती उसी में डालकर दीपक को न लगाएं।
- दरअसल बुझने के बाद इस ज्योति को खंडित माना जाता है।
- आप जलते दीपक में ही दूसरी बाती जोड़ दें तो आपकी ज्योति खंडित नहीं मानी जाएगी।
- नवरात्रि में जलाई गई अखंड ज्योति पूरे नौ दिनों तक जलनी चाहिए।
- लेकिन अगर आप ज्योति जलाने के लिए सवा बित्ता की बाती का इस्तेमाल करेंगे तो यह कभी भी पूरे नौ दिन तक नहीं जल पाएगी।
- इसीलिए दीपक को बुझने से बचाने के लिए दूसरी बाती को पहली बाती में पहले ही जोड़ दीजिए।
- अखंड ज्योति की बाती को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसीलिए आप पहले ही सवा हाथ का रक्षासूत्र बनाकर दीपक के बीचों-बीच रख दें, जिससे कि दीपक किसी कारण बुझ भी जाए तो आप इस बाती से दीपक को जला सकें।
- यदि नौ दिन पूरे होने और नवरात्रि खत्म होने के बाद भी दीपक जलता रहे तो, इसे फूंक माकर या किसी भी तरह से खुद नहीं बुझाना चाहिए। बल्कि इस अखंड ज्योति को स्वयं ही बुझने देना चाहिए।