30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामनवमी आज : इस शुभ मुहूर्त जन्म लेंगे भगवान राम

2 अप्रैल : रामनवमी पूजन मुहूर्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 2 Apr 2020, 9:36 AM IST

रामनवमी 2 अप्रैल 2020 : इस शुभ मुहूर्त जन्म लेंगे भगवान राम

रामनवमी 2 अप्रैल 2020 : इस शुभ मुहूर्त जन्म लेंगे भगवान राम

प्रतिवर्ष मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव “रामनवमी महापर्व” चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को समूचे विश्व में राम भक्त मनाते हैं। इस साल 2020 में जन्मोत्सव “रामनवमी महापर्व” 2 अप्रैल दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है। इस बार भी वही शुभ मुहूर्त संयोग बन रहा है जो त्रेतायुग में रामजन्म के समय बना था। जानें रामजन्म पूजन का शुभ मुहूर्त।

दुर्गा नवमी : अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, पूरे साल बनी रहेगी माता रानी की कृपा

संसार के पालनहार भगवान श्री विष्णु जी ने धर्म की स्थापना और अधर्म के समूल नाश के लिए त्रेतायुग में धरती पर मनुष्य रूप में अवतार लिया था। भगवान विष्णु के अनेक अवतारों में से एक अवतार त्रेता युग में सरयू नदी के तट पर बसी अयोध्या नगरी में सूर्यवंश कुल के राजा दशरथ की महारानी कौशल्या के गर्भ से चैत्र मास की नवमी तिथि अभिजीत मुहूर्त में राम जी ने जन्म लिया था। तब से लेकर आज तक युगों-युगों से चैत्र मास की नवमी तिथि को रामनवमी पर्व मनाया जाता है।

चैत्र दुर्गा नवमी : ऐसे करें दुर्गा पूजन और पूर्णाहूति हवन

भगवान राम

1- भगवान श्री राम को मर्यादा का प्रतीक माना जाता है।

2- उन्हें पुरुषोत्तम यानि श्रेष्ठ पुरुष की संज्ञा दी जाती है।

3- राम जी स्त्री पुरुष में भेद नहीं करते। अनेक उदाहरण है जहां वे अपनी पत्नी सीता के प्रति समर्पित व उनका सम्मान करते नज़र आते हैं।

4- भगवान राम समाज में व्याप्त ऊंच नीच के भेदभाव को भी नहीं मानते। शबरी के झूठे बेर खाने का उदाहरण इसे समझने के लिये सर्वोत्तम है।

5- राम जी वेद शास्त्रों के ज्ञाता और समस्त लोकों पर अपने पराक्रम का परचम लहराने वाले हैं।

6- भगवान श्री राम विभिन्न कलाओं में निपुण लंकापति रावण के अंहकार के किले को ध्वस्त करने वाले परम पराक्रमी है।

7- रामनवमी के दिन धूमधाम के साथ राम जन्मोत्सव मनाते हुये श्रीरामचरित मानस ग्रंथ का पाठ करना चाहिए।

8- राम लला को मावा एवं पंजरी का भोग अति प्रिय है।

9- रामनवमी के दिन उपवास रखने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और ज्ञात-अज्ञात सभी तरह के पापों का नाश हो जाता है।

अप्रैल 2020 में ये मुख्य व्रत,पर्व और त्यौहार मनाएं जाएंगे

- 2 अप्रैल दिन गुरुवार- रामनवमी पर्व तिथि व मुहूर्त 2020

- रामनवमी पूजा अभिजीत शुभ मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक है।

2 अप्रैल को राम जन्म के साथ ही चैत्र नवरात्र का समापन नवमी तिथि के साथ होगा। नौ दिन तक व्रत पूजन करके माता को प्रसन्न करने वाले भक्त हवन, पूजन, कन्या पूजन एवं कन्या भोज आदि आयोजन भी होंगे।

************