सावन का महीना चल रहा है और इसमें भक्त शिव-शक्ति दोनों की ही आराधना में लीन रहते हैं। शक्ति के बिना शिव ‘शव’ है, शिव और शक्ति एक-दूसरे से उसी प्रकार अभिन्न है जिस प्रकार सूर्य और उसका प्रकाश, अग्नि और उसका ताप तथा दूध और उसकी सफेदी। अगर आप आनंद दायक जीवन जीना चाहते हैं तो, सावन मास में भगवान अर्धनारी नटेश्वर ( ardhanari nateshwar path ) की इस कामना पूर्ति स्तुति का पाठ जरूर करें। इसके पाठ से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती है।