विश्व धर्म सम्मेलनः शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन (world conference of religions in chicago) में स्वामी विवेकानंद का भाषण ऐतिहासिक था, वह ऐसा भाषण था जिसकी दूसरी मिसाल अभी तक आ नहीं पाई है। स्वामी विवेकानंद ने अपनी स्पीच की शुरुआत मेरी अमेरिकी भाइयों और बहनों शब्द से की थी, इसके बाद ज्ञान, तर्क, उपदेश की जो बात उन्होंने कही, श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए और उनकी स्पीच सुनकर कॉन्फ्रेंस हॉल कई मिनट तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।