थिरूवोनम ओणम का अर्थ श्रावण होता है इस त्यौहार को श्रावण माह के बाद केरल राज्य में चाय, अदरक, इलायची, कालीमिर्च, धान जैसी फसलों के तैयार होने की ख़ुशी में मनाया जाता है और इस त्यौहार में ख़ासतौर पर श्रावण के देवता तथा फूलों की देवी की पूजा की जाती है। 10 दिन तक मनाया जाने वाले इस त्यौहार में लोग अपने घरों को पुष्पों से सजाते हैं, एवं घर आंगन में फूलों की सुंदर सुंदर रंगोली बनाते हैं। महिलायें और किशोरियां इस दिन नाचने गाने में मस्त रहती है और पुरूष तैरने और नौका-दौड़ आदि प्रतियोगिता में शामिल होकर आनंद लेते हैं।