23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस दिवाली ऐसे पहचानियें कि माता लक्ष्मी आपके घर आईं या नहीं

- अधिकांश लोग जानकारी के अभाव में नहीं पहचान पाते देवी माता लक्ष्मी के आगमन के ये संकेत...

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Oct 20, 2022

devi_maa_laxmi.png

सनातन धर्म के प्रमख त्यौहारों में से एक दीपावली का मुख्य पर्व दिवाली कार्तिक माह की अमावस्या की रात मनाया है। वहीं दिवाली की शाम/रात को स्थिर लग्न और शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना होती है। ऐसे में इस वर्ष यानि 2022 में दिवाली 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी।

सनातन धर्म के अनुसार देवी माता लक्ष्मी को धन-धान्य की देवी माना गया हैं। माना जाता है कि वह दिवाली की रात को जिनके भी घर ठहरती उनके घर पर धन-धान्य से भर देती हैं। और उसे सम्पदा की कभी भी कोई कमी नहीं रहती। लेकिन दिक्कत ये है कि देवी माता आपके घर में आईं या नहीं इसे कैसे पहचाना जाए, इस संबंध में जानकारों का मानना है कि जिस भी घर में देवी मां लक्ष्मी दिवाली पर जाती हैं। वहां कुछ विशेष संकेत मिलते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में हम उन्हें पहचान ही नहीं पाते, जिसके कारण समय पर हम देवी मां की पूर्ण कृपा के पात्र नहीं बन पाते।

मां लक्ष्मी इन रूपों में आती है आपके घर : forms of maa lakshmi in which she comes to our home on diwali
पंडित एसके शुक्ला बताते हैं कि आरोग्य दिवाली पर लक्ष्मी जी अपने आठ स्वरूपों के साथ आती हैं। महालक्ष्मी ( कन्या), धन लक्ष्मी ( धन, वैभव, निवेश, अर्थव्यवस्था), सनातना लक्ष्मी( सौभाग्य, स्वास्थ्य, आयु और समृद्धि),धान्य लक्ष्मी ( अन्न), गज लक्ष्मी ( पशु और प्राकृतिक धन), विजया लक्ष्मी ( विजय), विवीरा लक्ष्मी ( वीरोचित लक्ष्मी), द्या लक्ष्मी ( विद्या, ज्ञान, कला, विज्ञान)।

इन आठों स्वरूपों का एकाकार पर्व ही दीपावली महापर्व के रूप में जाना जाता है। यह प्रकाश पर्व पुष्टि, प्रगति और परोपकार का प्रतीक है।

जानकारों व पंडितों के अनुसार मान्यता के अनुसार देवी लक्ष्मी दिवाली की रात को कुछ खास घरों को ही चुनती हैं, और वहां अपने आगमन के विशेष संकेत भी देती हैं।

इन घरों को चुनती हैं मां लक्ष्मी : Goddess Lakshmi chooses these homes
मान्यता के अनुसार एक बार देवी रूक्मिणी जिन्हें स्वयं लक्ष्मी का रूप माना जाता है। वे महालक्ष्मी से पूछती हैं कि, हे देवी आप किस तरह के मनुष्यों पर कृपा करती हैं।

1. इस पर देवी लक्ष्मी ने उत्तर देते हुए बताया कि जो मनुष्य अपनी वाणी पर नियंत्रण रखता है और जरूरत के अनुसार उचित शब्दों का ही प्रयोग करता है, उस पर मैं प्रसन्न रहती हूं। ऐसा मनुष्य मेरी कृपा का पात्र होता है।

2. वहीं जो व्यक्ति लोभ त्यागकर उदारता के साथ दूसरों की सहायता करता है, मां लक्ष्मी कहती हैं मैं उस पर सदा कृपा करती हूं।

3. क्रोध मनुष्य की बुद्धि का नाश कर देता है। ऐसे में क्रोध आने पर व्यक्ति उचित-अनुचित का ज्ञान भूल जाता है, मान्यता है कि परिणाम स्वरूप वह ऐसा काम कर बैठता है जिससे घर आयी लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं।

4. मान्यता है कि जो व्यक्ति आलस करता है और आज के काम को कल के लिए टालता रहता है उस पर कभी भी माता लक्ष्मी प्रसन्न नहीं होतीं।

5. जो व्यक्ति अपनी शक्ति और संपत्ति के अहंकार में दिन रात डूबा रहता है माना जाता है कि देवी लक्ष्मी लंबे समय तक उसके साथ नहीं रहतीं।

6. यह भी कहा जाता है कि जो व्यक्ति अपने पैसे को जरूरत से ज्यादा खर्च करता है, उसके घर से देवी लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं।


ऐसे पहचाने : मां लक्ष्मी आपके घर आईं या नहीं!: Identify by this: Maa Lakshmi came to your home or not!

1. दिवाली के दिन यदि आपको घर में कहीं छछुंदर दिख जाए, तो यह मां लक्ष्मी के आपके घर में आगमन का शुभ संकेत माना जाता है।

2. दिवाली के दिन मकड़ी के जाले में अपना नाम बनता देखना भी मां लक्ष्मी के आगमान का शुभ संकेत माना जाता है।

3. माता लक्ष्मी का वाहन होने की वजह से उल्लू का दिखना भी इस दिन किसी चमत्कार से कम नहीं होता।

4.दिवाली की रात को यदि कहीं दिवारों पर छिपकली दौड़ती हुई दिख जाए तो इसको भी एक अच्छा शगुन मानने के साथ ही मां लक्ष्मी का घर में आगमन माना गया है।

5. दिवाली वाले दिन अगर कहीं घर में दो मुंह वाला सांप दिख जाए तो इसे लक्ष्मी मां के आशीर्वाद से आपके धन की बढ़ोत्तरी का-सूचक माना जाता है।

6. दिवाली के समय मात्र सांप ही नहीं अपितु सांप की केचली का मिलना भी धन वृद्धि व देवी लक्ष्मी के आगमन का घोतक माना गया है।

7. दिवाली के समय बिल्ली की नाल का मिलना मां लक्ष्मी के आगमन को दर्शाता है, साथ ही ये भी माना जाता है कि ऐसा होने से आपको जीवन में धन की कभी कमी नहीं होगी।

8. दिवाली के दिन किसी भी जगह से अनचाहा धन मिलना भी यह बताता है कि धन की देवी आपके घर के द्वार पहुंच चुकी हैं।

संबंधित खबरें

9. इसके अलावा दिवाली की रात यदि कोई बिल्ली आपकी छत पर अपनी गंदगी छोड़ जाए तो यह माता लक्ष्मी की स्थिरता का घोतक होता है।