6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक अधिकारी ही हुआ फ्रॉड का शिकार, लाखों को चूना लगाने के लिए जालसाजों ने अपनाया अनोखा तरीका

जालसाजों ने लिंक्ड मोबाइल एेप से ठगने का निकाला नया तरीका। बैंक अधिकारी के ही खाते से निकाल लिया 1 लाख रुपए।
2 min read
Google source verification
FRaud

बैंक अधिकारी ही हुआ फ्रॉड का शिकार, लाखों को चूना लगाने के लिए जालसाजों ने अपनाया अनोखा तरीका

नर्इ दिल्ली। मोबाइल वाॅलेट एेप से आपके बैंक अकाउंट लिंक होने से संबंधित एक नया फ्राॅड सामने आया है। इस तरह के फ्राॅड को अंजाम देने के लिए शातिरों ने एक शख्स से थर्ड पार्टी एेप डाउनलोड करके उसका खाता साफ कर दिया। आपको बता दें कि कर्नाटक के बेंगलुरु में एक एेसा मामला सामने आया है जिसमें एक बैंक अधिकारी ही अपने खाते से 1 लाख रुपए गवां बैठा।

यह भी पढ़ें- गैस कंपनी Indane की बड़ी लापरवाही, 67 लाख लोगों का आधार डेटा हुआ लीक

यह शख्स सिंडिकेट बैंक का अधिकारी है जिसने अपने मोबाइल में एक थर्ड पार्टी एेप डाउनलोड किया आैर इसी के बाद उसके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए। इस शख्स का नाम नारायण हेगड़े है। हेगड़े दैनिक रूप से अपने कर्इ काम के लिए मोबाइल वाॅलेट का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने जब अपना फोन बदला तो नए फोन में भी मोबाइल वाॅलेट एेप डाउनलोड करने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने आॅनलाइन सर्च के माध्यम से एक फोन नंबर निकाला जिसपर उन्होंने काॅल किया। इसी शख्स ने हेगड़े को एक थर्ड पार्टी एेप डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही हेगड़े ने ये एेप डाउनलोड करके लाॅग-इन किया, उनके खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए गए।

यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी खरीद सकते हैं Zee ग्रुप में बड़ी हिस्सेदारी, ये एकलौती भारतीय कंपनी है दौड़ में शामिल

हेगड़े द्वारा नजदीकी बैंक ब्रांच से संपर्क करने के बाद उन्हें पता चला कि उनके खाते से अादित्य बिड़ला बैंक अकाउंट में यूपीआर्इ के माध्यम से ट्रांसफर किया गया है। इस माध्यम से 1.24 लाख रुपए निकालने के लिए 5 ट्रांजैक्शन किए गए थे। इसके बाद जालसाज 1 लाख रुपए निकालने में कामयाब रहा। खासबात है कि इन 5 ट्रांजैक्शन में से केवल 2 के ही अलर्ट उनको मिले।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।