वित्त मंत्रालय के इन अहम दस्तावेजों को मुख्य आर्थिक सलाहकार तैयार करते हैं। रिपोर्ट को बनाते वक्त आर्थिक सर्वे अर्थव्यवस्था के सभी पहुलाओं को इक्ट्ठा करते हैं और विस्तृत आंकड़े प्रदान करते हैं। जिसके आधार पर भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीर आसानी से दिख जाती है। रिपोर्ट बनाने वाले आर्थिक सलाहकारों के लिए सर्वे रिपोर्ट बहुत मायने रखती है। क्योंकि इस रिपोर्ट के आधार पर सलाहकार बीते हुए साल, वर्तमान और भविष्य में देश की इकनॉमी कैसी थी और कैसी होगी का अंदाजा आसानी से लगा लेते हैं।