24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Banking Services से लेकर Railway और Airline Services Rules तक में आज से हुए प्रमुख बदलाव

SBI Saving Account की ब्याज दरों कटौती, पीएनबी किट्टी सर्विस बंद Air India टिकट बुकिंग के 24 घंटे के अंदर कैंसिल कराने पर नहीं लेगा चार्ज Indian Railway ने दी राहत चार्ट बनने से चार घंटे पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 1 May 2020, 11:22 AM IST

Check Bank, Railways, Airlines, ATM New Rules Here

Check Bank, Railways, Airlines, ATM New Rules Here

नई दिल्ली। मई का महीना शुरू हो चुका है और बैंकिंग सेवाओं से लेकर रेलवे और हवाई यात्राओं से संबंधित नियमों में बदलाव हो गया है। जहां देश के सबसे बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक की ओर से अपनी एक जरूरी सर्विस को बंद कर दिया है। वहीं रेलवे और एअर इंडिया की ओर से थोड़ी राहत भी दी गई है। आइए पहले आपको एअर इंडिया और रेलवे की ओर से दी गई राहत के बारे में बताते हैं, उसके बाद पीएनबी और एसबीआई की ओर रुख करेंगे।

एअर इंडिया आज से नहीं लेगा कैंसिलेशन चार्ज
एविएशन सेक्टर मौजूदा समय में बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है। उसमें भी वो ग्राहकों को राहत देने में पीछे नहीं है। सबसे बुरी स्थिति तो इस समय सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया की है। उसके बाद भी उसने एक मई यानी आज से टिकट बुकिंग के 24 घंटे के अंदर कैंसिल कराने पर कोई चार्ज ना लेने की घोषणा की है। इसमें शर्त ये है कि फ्लाइट सात दिन बाद की होना जरूरी है। डीजीसीए की ओर से 27 फरवरी को 'पैसेंजर चार्टर जारी किया गया है। जिसके तहत एविएशन कंपनियों से पैसेंजर्स को यह सुविधा देने को बोला गया है। वैसे अभी तक किसी प्राइवेट कंपनी की ओर से यह राहत अभी तक घोषित नहीं हुई है।
बदला जा सकेगा बोर्डिंग स्टेशन
वहीं दूसरी ओर इंडियन रेलवे की ओर से बड़ा बदलाव किया है। आज यानी एक मई से ग्राहकों को राहत देते हुए रेलवे ने पैसेंजर चार्ट बनने से चार घंटे पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलवाने की सुविधा दे दी है। अभी तक यह सुविधा 24 घंटे पहले तक की थी। अगर आप इस सुविधा का लाभ लेते हैं और आपका टिकट कैंसिल हो जाता है तो आपको रिफंड नहीं दिया जाएगा। यह कंडीशन पहले भी भी लागू थी।

एसबीआई सेविंग अकाउंट में ब्याज दर कम
वहीं दूसरी ओर देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से अपने ग्राहकों बड़ा झटका दिया है। एसबीआई के अनुसार जिन कस्टमर के सेविंग अकाउंट में 1 लाख रुपए तक बैलेंस है तो उनको 3.50 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। बैंक के 95 फीसदी कस्टमर इसी श्रेणी के तहत हैं। वहीं जिन कस्टमर का बैलेंस इससे ज्यादा है तो उन्हें 3.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। दोनों तरह के अकाउंट्स होल्डर्स के ब्याज में 0.25 फीसदी की कटौती कर दी गई है।

पीएनबी किट्टी वॉलेट बंद
वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने किट्टी वॉलेट सर्विस को बंद दिया है। बैंक बीते कुछ दिनों से मोबाइल वॉलेट बंद करने को कह रहा था। वहीं बैंक ने अपने कस्टमर्स को वॉलेट के पैसे खर्च करने या बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने की भी अपील की थी। पीएनबी ट्वीट की ओर से अपने कस्टमर्स को ट्वीट कर जानकारी दी है।

पेंशनरों को मिलेगी पूरी पेंशन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से आज से ज्‍यादा पेंशन मिलने लगेगी। जिन लोगों ने सेवानिवृत्ति के समय कम्यूटेशन का विकल्प चुना था उन्हें उनकी सेवानिवृत्ति के समय एकमुश्त भुगतान में उनकी मासिक पेंशन के एक हिस्से को बदलने के लिए दिया जाता है। इस नियम को 2009 में वापस लिया गया था। इस मामले में यह अवधि 15 साल की है। सरकार की ओर से इसका नोटिफिकेशन फरवरी में जारी किया था। सरकार के इस से हर महीने 6,30,000 पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

एटीएम किए जाएंगे साफ
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए एटीएम के लिए एक नई व्यवस्था की गई है। नए नियमों के अनुसार एटीएम को उपयोग करने के बाद उसे संक्रमण मुक्त बनाने के लिए एटीएम साफ किया जाएगा। इसे गाजियाबाद और चेन्नई में शुरू किया गया है। हॉटस्पॉट में अब नगर निगम एटीएम को दिन में दो बार साफ किय जाएगा। यदि स्वच्छता नियमों का पालन नहीं किया जाता है, तो एटीएम कक्ष को सील कर दिया जाएगा।