नई दिल्ली। यदि आप ऑनलाइन खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं तो तैयार हो जाएं, फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग डेज सेल शुरू हो गई है। सोमवार दोपहर 4 बचे से शुरू हुई यह सेल 19 जुलाई को रात 12 बजे तक चलेगी। करीब 80 घंटे तक चलने वाली इस महासेल में आपको इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, घर सजाने का सामान, एंटरटेनमेंट समेत सभी सामानों पर 80 फीसदी तक की भारी छूट मिलेगी। इसके अलावा अमरीका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की प्राइम-डे सेल भी शुरू हो चुकी है। अमेजन भी इस सेल में अपने ग्राहकों को 80 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहा है। तो फिर तैयार हो जाइए भारी छूट पर जमकर खरीदारी करने के लिए। आइए आपको बताते हैं कि दोनों कंपनियों की सेल में क्या खास है और इससे ग्राहकों को क्या-क्या फायदे होने जा रहे हैं---