10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिसंबर में जारी हो रहा है 20 रुपए का सिक्का, बनाया जाएगा लीगल टेंडर

20 रुपए के सिक्के के लिए आरबीआर्इ ने करीब चार तरह की थीम रखी है। जिनमें सिक्का जारी किया जाएगा। जिसमें डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तीकरण, रक्षा क्षेत्र में विकास, स्वच्छ भारत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 15 Jun 2018, 9:37 AM IST

20 rupee

दिसंबर में जारी हो रहा है 20 रुपए का सिक्का, बनाया जाएगा लीगल टेंडर

नर्इ दिल्ली। 10 आैर 350 रुपए के सिक्के अलावा अब भारत सरकार 20 रुपए के सिक्के को जारी करने जा रहा है। इस सिक्के डिजाइन आैर थीम बिल्कुल अलग होगा। इसकी खास बात यह होगी कि इसे सरकार लीगल टेंडर भी बनाएगी। जानकारी के अनुसार इस सिक्के के दिसंबर 2018 में लाने की तैयारी की जा रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस सिक्के की खास बात क्या होगी आैर किस तरह के डिजाइन का होगा। आपको बता दें कि देश में मौजूदा समय में तकरीबन 26 हजार करोड़ रुपए के सिक्के चलन में हैं।

आखिर 20 के सिक्के की जरुरत क्यों?
दस रुपए के नए नोटों की छपाई सीमित है और बीस रुपए के नोट की छपाई बंद है। बाजार में दस और बीस रुपए के पुराने नोट अधिक हैं। अर्थव्यवस्था में इस समय तकरीबन 80 हजार करोड़ रुपए कीमत के पांच से बीस रुपए के मूल्य वर्ग के 57 अरब नोट हैं। आरबीआर्इ से प्राप्त जानकारी के अनुसार देश भर में इस समय 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक के दस और बीस रुपए के स्वॉयल नोट हैं। चूंकि क्लीन नोट पाॅलिसी के तहत इन्हें आरबीआर्इ के पास वापस आना है, इसलिए छोटे नोट की भरपाई भी करनी होगी।

इतना आ सकता है खर्चा
अगर आरबीआर्इ इतनी बड़ी राशि की भरपाई के लिए उसी मूल्य वर्ग के नोट छापती है तो उसे करीब 40 अरब नोट छापने होंगे। इसमें करीब सात-आठ हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा। नोटों की उम्र अधिकतम पांच साल मानी जाती है। ऐसे में वह फिर से स्वॉयल्ड की श्रेणी में आएंगे, जबकि सिक्का लंबे समय तक चलेगा। दस रुपए का सिक्का बाजार में बहुतायत में है, इसलिए आरबीआर्इ ने बीस रुपए का सिक्का निकालने का फैसला किया है।

यह होगी थीम
20 रुपए के सिक्के के लिए आरबीआर्इ ने करीब चार तरह की थीम रखी है। जिनमें सिक्का जारी किया जाएगा। जिसमें डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तीकरण, रक्षा क्षेत्र में विकास, स्वच्छ भारत है। जानकारों की मानें तो सिक्के में डिजीटल इंडिया आैर स्वच्छ भारत की थीम का ज्यादा इस्तेमाल किए जाने की योजना बनार्इ जा रही है।

पहली बार जारी किया जाएगा लीगल टेंडर
बीस रुपए का सिक्का लाने के लिए भारत सरकार इसे लीगल टेंडर बनाने की तैयारी कर रही है। अभी तक बीस रुपए के सिक्के स्मारक सिक्के के रूप में ही जारी हुए हैं। लीगल टेंडर की अनुमति मिलने के बाद इसे जारी किया जाएगा। ये सिक्के पहली बार चलन में होंगे।

कुछ इस तरह है छोटे नोटों का चलन (31 मार्च 2017 तक)
2 और 5 रुपए : 4500 करोड़ रुपए
10 रुपए (नए नोट शामिल नहीं) : 36900 करोड़ रुपए
20 रुपए : 40600 करोड़ रुपए