25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 सवालों के जरिए जानें RBI ने आज आपको कितनी राहत दी ?

RBI की प्रेस कांफ्रेंस के बाद आपके लोन और EMI में आया कितना बदलाव, कब से मिलना शुरू होगा आपको फायदा या क्या अब नहीं दनी पड़ेंगी किस्त जैसे हर सवाल का जवाब-
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 27 Mar 2020, 7:41 PM IST

RBI

rbi

नई दिल्ली : पिछले 2 दिन से लगातार सरकार की तरफ से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तरह-तरह के ऐलान किये जा रहे हैं। कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज की घोषणा की और आज RBI ने अर्थव्यवस्था में जान डालने के लिए कुछ घोषणाएं । RBI की प्रेस कांफ्रेंस के बाद से लोग कैलकुलेशन में लगे हैं कि आखिर उन्हें कितना फायदा होगा और होगा भी कि नहीं। तो अगर आप RBI के ऐलानों का अपनी जिंदगी खासतौर पर आपके बजट पर क्या असर पड़ेगा जानना चाहते हैं तो पढ़ें ये आर्टिकल, क्योंकि हम हर उस सवाल का जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं जो एक आम आदमी के जेहन में आ रहा है।

Moratorium क्या होता है ?

आरबीआई ने बैंकों और एनबीएफसी को 3 महीने का मोरेटोरियम दिया है। इसका मतलब है कि लोन लेने वाले अगर लोग अगले 3 महीनों तक ईएमआई नहीं चुका पाएंगे उनकी क्रेडिट रेटिंग पर कोई असर नहीं होगा और उनकी सिबिल स्कोर (क्रेडिट रेटिंग) खराब नहीं होगा।

RBI ने EMI पर 3 महीने की छूट दी है, क्या मुझे अब तीन महीने तक emi नहीं देनी है ?

RBI ने सभी कमर्शियल बैंकों को ब्याज और कर्ज अदा करने में 3 महीने की छूट दी है। यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि RBI ने बैंकों से लोन की ईएमआई दे रहे लोगों को 3 महीने तक राहत देने की सलाह दी है। यानि इसे मानना या न मानना पूरी तरह बैंको पर निर्भर करेगा । दूसरे शब्दों में बैंकों को अब तय करना है कि वो अपने कस्टमर्स को EMI भरने के लिए छूट दे रही हैं या नहीं। RBI ने ईएमआई माफ नहीं की बस आपको चुकाने के लिए थोड़ा सा टाइम देने की बात कही है।

लॉकडाउन से बैंको के मर्जर पर नहीं पड़ेगा असर, 1 अप्रैल से इन बैंको के बदल जाएंगे नाम

क्या मैं क्रेडिट कार्ट का बिल भी अगले तीन महीने के लिए टाल सकता हूं ?

जी नहीं! क्रेडिट कार्ड रिवॉल्विंग क्रेडिट में आता है इसलिए आपको अपना बिल टाइम पर जमा करना पड़ेगा।

RBI ने REPO RATE कम किया है, नई ब्याज दरें कब से लागू हो जाएंगी?

बैंक रेट्स 3 महीने में एक बार RBI की गाइडलाइंस के हिसाब से रीसेट किये जाते हैं, तो अगर आपके लोन की दरें जनवरी में निश्चित की गई थी तो अप्रैल में आपके लोन पर नई रेट लागू हो जाएंगी । ऐसे मामलों में कर्जदार को फायदा जल्द से जल्द पहुंचाने की कोशिश की जाती है।

RBI ने EMI देने वाले लाखों लोगों को दी राहत, लोन की किस्तों में होगी 16000 रुपए की बचत

Housing Finance Companies पर भी क्या नई ब्याज दरें लागू होंगी ?

Housing Finance C rbi anies, RBI के दायरे में नहीं आती हैं लेकिन मार्केट कंप्टीशन को देखते हुए वो ब्याज दरों को बदल भी सकती है, लेकिन उन्हें बाध्य नहीं किया जा सकता है।

मैने कार लोन ले रखा है क्या मेरी भी EMI कम हो जाएगी ?

नई ब्याज दरें HOME LOAN, Auto loan, Education Loan और पर्सनल लोन पर लागू होंगी। इसके अलावा अगर आपने कोई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे टीवी, फ्रिज, एसी किस्तों पर लिया है तो उस पर भी ये लागू होगा । दूसरे शब्दों में कोई भी ऐसा लोन जो निश्चित अवधि के लिए लिया गया है वहां नई दरें लागू होंगी ।