नई दिल्ली : ICICI Lombard ( ICICI Lombard General Insurance Company ) ने भारत में एक नया इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है खास बात यह है कि यह इंश्योरेंस प्लान डिजिटल पेमेंट एप फोन पर के साथ मिलकर के लांच किया गया है ग्रुप सेफगार्ड इंश्योरेंस पॉलिसी (group safeguard insurance policy) के तहत ग्राहक सस्ती दरों पर अस्पताल की सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे । जानिए इंश्योरेंस के प्लान होने से अगर आप किसी छोटे-मोटे चोट या बीमारी की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती होते हैं तब भी आप एक निश्चित राशि का क्लेम हासिल कर पाएंगे इस पॉलिसी की सबसे खास बात यह है कि इसके तहत आपको हॉस्पिटल का बिल लगाने की जरूरत नहीं होगी सिर्फ डिस्चार्ज सर्टिफिकेट से काम चल जाएगा ।