आपको बता दें कि इरडा के निर्देश पर सभी 30 साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियां जो हेल्थ पॉलिसी ( Health Policy ) देती हैं, उन्होंने कोविड ( COVID-19 ) बेस्ड हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ( Health Insurance Policy ) देना शुरू कर दिया है। इसे कोरोना कवच कहा जाता है। 10 जनवरी को इस पॉलिसी को लॉन्च किया गया है। इसके तहत कोरोना कवच पॉलिसी ( Corona Kavach Policy ) साढे तीन महीने, साढ़े छह महीने और साढे़ नौ महीने के लिए है। इसके तहत 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा ( Health Insurance ) लिया जा सकता है।