
कारोबारियों को पीएम मोदी का दिवाली तोहफा, अब लोन लेने के लिए नहीं देनी होगी गारंटी
नई दिल्ली।पीएम मोदी ने आज छोटे कारोबारी को दिवाली का तोहफा दे दिया है। पीएम मोदी देश के छोटे कारोबारियों के लिए एक डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत कर दी है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जारिए कारोबारी मिनटों में लोन ले सकते हैं। इसके लिए कारोबारियों को बार-बार बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से मात्र 59 मिनट में कारोबारियों का लोन मंजूर हो जाएगा। इसके लिए कारोबारियों को psbloansin59minutes.com पर रजिस्टर कर अप्लाई करना होगा।
घर बैठे मिनटों में मिलेगा लोन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एमएसएमई सेक्टर के लिए कई बड़े कदमों की घोषणा कर दी है। इनमें एमएसएमई के लिए डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत भी शामिल है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए एमएसएमई के लिए 1 करोड़ रुपए तक का लोन केवल 59 मिनट के अंदर पास हो जाएगा। इसके लिए करोबरीयों को बैंक तक जाने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। करोबारी को घर बैठे ही 59 मिनट में 1 करोड़ तक का लोन मिल जाएगा। साथ ही, इन कारोबारियों के लिए ज़्यादा बाजार उपलब्ध कराए जाएंगे।
8 दिनों में मिलेगा लोन
कारोबारियों को psbloansin59minutes.com डिजिटल प्लेटफार्म से 8 दिनों के भीतर लोन मिल जाएगा। अगर कोई व्यक्ति इस पोर्टल से लोन लेने चाहता है। तो उसे अपनी जीएसटी की विस्तृत जानकारी, आयकर की जानकारी और बैंक स्टेटमेंट इस पोर्टल पर सबमिट करना होगा।
इन बैंकों से ले सकते है लोन
दस्तावेज अपलोड होने के बाद बैंक, मंत्रालय, आयकर विभाग इनकी जांच करेंगे। अगर दस्तावेज सही पाएं गए तो अगल एक हफ्ते में लोन की राशि आपके खाते में पहुंच जाएगी। हालांकि इसमें केवल वर्किंग डेज को शामिल किया जाएगा। यह शायद पहला मौका है जब सरकारी बैंकों ने एमएसएमई सेक्टर को लोने देने के लिए साथ आएं हैं। इसमें SIDBI और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया , बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक और विजया बैंक शामिल हैं। सरकार को उम्मीद है की आने वाले समय में इस पोर्टल से कई और बैंक जुड़ेगे।
Updated on:
03 Nov 2018 09:58 am
Published on:
02 Nov 2018 11:59 am
