30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Manohar Jyoti Yojana : सोलर पैनल के लिए सरकार दे रही 15 हजार तक की सब्सिडी, बिजली भी मिलेगी फ्री

Manohar Jyoti Yojana : सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार चला रही है ये योजना स्कीम के तहत ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग 150 वाट का सोलर प्लांट लगा सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 24 Sep 2020, 5:33 PM IST

solar1.jpg

Manohar Jyoti Yojana

नई दिल्ली। बिजली की बढ़ती खपत और संस्थानों की कमी के चलते केंद्र समेत राज्य सरकारें सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। इसी के चलते हरियाणा सरकार मनोहर ज्योति योजना Manohar Jyoti Yojana चला रही है। इसमें घर पर सोलर प्लांट (Solar Plant) लगवाने पर सरकार की ओर से सब्सिडी (Subsidy on Solar Panel) दी जाती है। इसमें केवल एक बार निवेश करना होता हैं, बाद में आपको मिलने वाली बिजली फ्री (Free Electricity) हो जाती है। इससे बिजली का बिल भी काफी कम हो जाएगा क्योंकि ज्यादातर उपकरणों के इस्तेमाल के लिए सोलर पैनल उपयुक्त होगा।

योजना के अनुसार घर पर 150 वाट का सोलर पैनल लगाने में करीब 22,500 रुपए की लागत आती है। मगर मनोहर ज्योति योजना के तहत इसमें सरकार आपको 15,000 रुपए की सब्सिडी देती है। ऐसे में आपको केवल 7,500 रुपए इसमें खर्च करने होंगे। हरियाणा सरकार ने साल 2017 में मनोहर ज्योति योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य राज्य के अंदर सोलर सिस्टम के तहत अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

योजना के लाभ
मनोहर ज्योति योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में 150 वाट का सोलर पैनल लगाया जाता है जिस पर सरकार सब्सिडी देती है। इसके अलावा 6-6 वाट के दो एलईडी बल्ब, 9 वाट की एलईडी ट्यूबलाइट और 25 वाट वाले सीलिंग फैन के अलावा 1 मोबाइल चार्जिंग पॉइंट भी दिए जाते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
-आधार कार्ड
-बैंक खाता
-हरियाणा का निवासी होने का मूल निवासी प्रमाण पत्र
-पहचान पत्र

आवेदन करने की प्रक्रिया
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का हरियाणा राज्य के मूल निवासी होना जरूरी है। इसके लिए आपको निवास प्रमाण पत्र दाखिल करना होगा। आवेदन करने के लिए आप http://hareda.gov.in/en पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही जरूरी दस्तावेज की कॉपी सबमिट करें। योजना के तहत अगर आपको कोई समस्‍या आती है तो आप 0172-2586933 फोन नंबर पर कॉल करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।