पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम केंद्र सरकार की किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) योजना की तरह ही है। हरियाणा सरकार पशु किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए पशु पालकों की स्थिति सुधारने की कोशिश कर रही है। बताया जाता है कि वहां के विभिन्न बैंकों में लगभग 3,66,687 आवेदन आए थे, जिनमें से 57,106 को स्वीकृत करके बैंकों ने कार्ड जारी कर दिया है। लोगों को कार्ड आसानी से मुहैया हो सके इसके लिए बैंकों की ओर से 200 से ज्यादा शिविर लगाए गए थे। सरकार का लक्ष्य 8 लाख कार्ड जारी करना है। साथ ही राज्य में जितने पशु हैं उनके अनुसार कार्ड को बढ़ाए जाने के बारे में विचार किया जाएगा।