24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Kisan Samman Nidhi : सरकार ने किसानों के खाते में भेजे 93,000 करोड़ रुपए, नहीं मिला पैसा तो करें ये काम

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार की ओर से किसानों के अकाउंट में भेजे जाते हैं 2-2 हजार रुपए पिछले डेढ़ महीने में लगभग 8.80 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई है धनराशि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 22 Sep 2020, 3:11 PM IST

kisan1.jpg

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

नई दिल्ली। किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के मकसद से सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme) चला रही है। इसमें रजिस्ट्रेशन करवा कर किसान हर साल 6000 रुपए की सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं। हाल ही में गवर्नमेंट की ओर से देश के 11 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में 93,000 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। अगर आपके खाते में अभी तक धनराशि नहीं पहुंची है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आप अन्य प्रक्रियाओं के जरिए स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार इस साल नवंबर तक कुल सहायता रकम बढ़कर एक लाख करोड़ रुपए या इससे अधिक करने की योजना है। पिछले डेढ़ महीने में लगभग 8.80 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए भेजे गए हैं। चूंकि सारा पैसा डायरेक्ट बेनिफट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजा जा रहा है ऐसे में घपलेबाजी का डर नहीं है। सरकारी योजना का पैसा सीधे किसानों तक पहुंच रहा है।

क्या है योजना और कैसे देखें लिस्ट में नाम
पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम का लाभ ऐसे किसान ले सकते हैं जिनका नाम नाम रेवेन्यू रिकॉर्ड (Revenue Record) में दर्ज हो। स्कीम का लाभ लेने के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन (Registration) कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप लिस्ट में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको www.pmkisan.gov.in की बेवसाइट पर जाना होगा। यहां “Farmer’s corner” सेक्शन में जाएं। इसके बाद “Benificary status” के विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद जो पेज खुलेगा उसमें नजर आ रहे बॉक्स में अपना आधार नंबर (Check PM kisan Samman Yojna status by Aadhar Number) या अकाउंट नंबर(Check PM kisan Samman Yojna status by Account Number) या फिर फोन नंबर(Check PM kisan Samman Yojna status by Mobile Number) डालकर आप इसे चेक कर सकते हैं। आप आधार, अकाउंट या मोबाइल नंबर डालते ही “Get Data” पर क्लिक करके अपना स्टेटस भी देख सकेंगे।

पैसा न मिलने पर करें ये काम
जिन किसानों के आवेदन किसी कारणवश अस्वीकार हो गए है उनके खाते में पैसा नहीं आएगा। इसके अलावा आधार नंबर या अकाउंट डिटेल्स गलत होने पर भी पैसा नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में स्टेटस चेक करें। इसके बाद बैंक से संपर्क करें और उन्हें यूटीआर नंबर दें। इससे समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके भी समस्या का निवारण पूछ सकते हैं।