27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Post Office: जानें Saving Account, PPF, SSY, NSC, FD की Latest Interest Rates

-Post Office Schemes Interest Rates: पोस्ट ऑफिस ( Post Office Scheme ) हर वर्ग के लिए कई तरह की स्कीम पेश करता है। -आप पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट के साथ-साथ फिक्स्ड डिपॉजिट, रेकरिंग डिपॉजिट ( Post Office RD ), पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड ( POPPF ), पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम ( POSCS ), सुकन्या समृद्धि योजना ( SSY ) जैसी योजनाओं में निवेश भी कर सकते हैं। -इन योजनाओं में आपको बेहतर रिटर्न मिलता हैं। आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की योजनाओं की ब्याज दरें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 9 Oct 2020, 3:16 PM IST

नई दिल्ली।
Post Office Schemes Interest Rates: पोस्ट ऑफिस ( Post Office Scheme ) हर वर्ग के लिए कई तरह की स्कीम पेश करता है। आप पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट के साथ-साथ फिक्स्ड डिपॉजिट, रेकरिंग डिपॉजिट ( Post Office RD ), पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड ( POPPF ), पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम ( POSCS ), सुकन्या समृद्धि योजना ( SSY ) जैसी योजनाओं में निवेश भी कर सकते हैं। इन योजनाओं में आपको बेहतर रिटर्न मिलता हैं। आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की योजनाओं की ब्याज दरें।

पोस्ट ऑफिस बचत खाता
सबसे पहले बात करते हैं पोस्ट ऑफिस बचत खाते की, जिसमें आपको सालाना 4 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। ग्राहक 500 रुपये के न्यूनतम बैलेंस के साथ सेविंग अकाउंट खुलवा सकता है। हालांकि, अगर आप खाते में न्यूनतम बैलेंस 500 रुपये से कम रखते हैं तो आपको वित्तीय वर्ष के अंत में 100 रुपए की पेनल्टी लगेगी।

NPS के बदले नियम से खाता खोलना हुआ आसान, हर महीने 5 हजार के निवेश से 1 करोड़ तक पाने का मौका

सुकन्या समृद्धि योजना ( SSY )
सुकन्या समृद्धि योजना विशेष रूप से बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए शुरू की गई है। इसमें आपको 7.6 फीसदी दर से सालाना ब्याज मिलता है। इस योजना के माता-पिता को केवल 14 साल तक निवेश करना होता है। इसके बाद 21 साल होने पर मैच्योरिटी मिल जाती है। 14 साल के बाद क्लोजिंग राशि पर 7.6 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इसमें आप 250 रुपये में खाता खुलवा सकते हैं। हर साल मिनिमम 1000 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश किया जा सकता है। SSY में ग्राहकों को टैक्स में छूट का फायदा भी मिलता है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड ( PPF )
पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना में आपको 7.1 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिलेगा। इस योजना में एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख का निवेश किया जा सकता है। इसमें मैच्योरिटी की अवधि 15 साल है। पीपएफ खाते में जमा राशि का इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C में डिडक्शन क्लेम की जा सकती है। इस पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट ( NSC )
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट ( NSC ) भी एक सुरक्षित निवेश का अच्छा विकल्प है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है। एनएससी पर ब्याज की मौजूदा दर 6.8% है और ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि है।

Post Office ग्राहकों के लिए आसान होगा लेन-देन, आपके भी बहुत काम आएंगी ये सुविधाएं

पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट ( Post Office FD ) पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेशकों को 5.8% की दर से ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस fixed Deposit में 1-3 वर्षों के लिए 5.5% की ब्याज दर है। 5 वर्षीय fixed Deposit पर 6.7% ब्याज दर है। 5 साल की fixed Deposit पर निवेशकों को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स में छूट भी मिलेगी।