रिजर्व बैंक के कर्मचारियों के इस फैसले से बैंकिंग सेक्टर को बड़ी राहत मिली है। ऐसा माना जा रहा था कि प्रस्तवित छुट्टी की योजना से केंद्रीय बैंक समेत देश के प्रमुख वित्तीय संस्थानों का काम-काज ठप्प हो जाता। हालांकि, संगठन ने कहा कि यदि मुद्दे हल नहीं हुए तो उन्हें मजबूरन दो दिन की हड़ताल करनी पड़ेगी।