12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोटों पर गांधी जी की तस्वीर को छापने का ये है राज

पिछले कई सालों में नोटों में कई बड़े बदलाव आए। लेकिन नहीं बदली तो नोट से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर।    

2 min read
Google source verification
gandhi ji

नोटों पर गांधी जी की तस्वीर को छापने का ये है राज

नई दिल्ली। पिछले कई सालों में नोटों में कई बड़े बदलाव आए। लेकिन नहीं बदली तो नोट से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बताने जा रहे हैं कि गांधी जी की ही तस्वीर नोटो पर क्यों छपी होती है और नोट पर छपी फोटो कहां से ली गई है।

इसलिए नोटों पर छपती है गांधी जी की फोटो
दरअसल हमारा देश विभिन्नताओं में एकता वाला देश है और महात्मा गांधी को राष्ट्रीय प्रतीक के रुप में माना जाता है। राष्ट्रपिता की उपाधि हासिल कर चुके गांधी उस वक्त राष्ट्र का चेहरा थे, इसलिए उनके नाम पर फैसला लिया गया। क्योंकि अन्य सेनानियों के नाम पर क्षेत्रीय विवाद हो सकता था। इसलिए ही नोटों पर छापने के लिए गांधी जी तस्वीर को चुना गया। आपको बता दें की 1996 महात्मा गांधी वाले कागजी नोटों की शुरुआत 1996 से शुरू हुई, जो अब तक चलन में है।

यहां से आई नोटो पर छपने वाली तस्वीर
अब सवाल यह उठता है कि गांधी जी की यह तस्वीर कहां से आई, जो ऐतिहासिक और हिंदुस्तान की करेंसी का ट्रेडमार्क बन गई। कई लोगों को ऐसा लगता है कि ये फोटो नहीं बल्कि सिर्फ पोट्रेट है। लेकिन ऐसा नहीं है यह बल्कि गांधी जी की तस्वीर है। बल्कि इसी तस्वीर से गांधी जी का चेहरा पोट्रेट के रूप में लिया गया है। बता दें कि यह तस्वीर साल 1946 में खेंची गई थी और यह असली तस्वीर है। यह फोटो उस वक्त की है जब वो जब लार्ड फ्रेडरिक पेथिक लॉरेंस विक्ट्री हाउस में आए थे।

यह भी पढ़ें- प्रतिष्ठित कंपनियों की लिस्ट हुई जारी, रिलायंस नहीं बना पाई अपना स्थान

SBI ने घटाई एटीएम से कैश निकालने की सीमा, अब एक दिन में निकाल पाएंगे इतने ही रुपए

बेटी के लिए 121 रुपए से LIC की इस स्कीम में करें शुरुआत, मिलेंगे 27 लाख