RuPay कार्ड के कुल पांच वैरिएंट्स जारी किये जाते हैं, जिनका नाम रूपे क्लासिक डेबिट कार्ड, रूपे क्लासिक क्रेडिट कार्ड, रूपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड, रूपे प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड और RuPay सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड है। मौजूदा समय में वीजा या मास्टर कार्ड ही सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, इन दोनों कार्ड के लिए हमें एक तय फीस चुकानी होती है। ये दोनों कंपनियां विदेशी हैं। ऐसे में रुपे कार्ड एक बेहतर विकल्प है, जो घरेलू कंपनी है।