5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरीः SBI ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, जानिए कैसे मिलेगा आपको फायदा

स फेस्टिव सीजन में एक बार फिर बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए कैशबैक व अाकर्षक छूट देने वाला है। ग्राहकों को बेहतर आॅफर्स देने के लिए एसबीआर्इ ने 60 र्इ-काॅमर्स कंपनियों के साथ करार किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
SBI

खुशखबरीः SBI ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, जानिए कैसे मिलेगा आपको फायदा

नर्इ दिल्ली। फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक (एसबीआर्इ) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर लिया है। इस फेस्टिव सीजन में एक बार फिर बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए कैशबैक व अाकर्षक छूट देने वाला है। यदि आपने एसबीआर्इ को YONO एेप डाउनलोड किया है तो आप एसबीआर्इ के इन एक्सक्लूसिव आॅफर्स के बारे में आसानी से पता कर सकते हैं। एसबीअार्इ का ये एेप लाइफस्टाइल व वित्तीय सेवा प्लेटफाॅर्म है। पिछले साल ही इस एेप को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लाॅन्च किया था।


इस तारीख से कर सकते हैं खरीदारी

अपने ग्राहकों को बेहतर आॅफर्स देने के लिए एसबीआर्इ ने 60 र्इ-काॅमर्स कंपनियों के साथ करार किया है। इन कंपनियों में अमेजन इंडिया, उबर, आेला, मिंत्रा, शाॅपर्स स्टाॅप, कोक्स एंड किंग्स, थाॅमस कुक, यात्रा, एयरबीएनबी, स्विगी आैर बार्इजुस हैं। बैंक के प्रबंध निदेशक पीके गुप्ता ने बताया कि यदि ग्राहक 16 से 21 अक्टूबर के बीच एसबीआर्इ योलो एेप के जरिए खरीदारी करते हैं तो उन्हें कर्इ तरह के कैशबैक व एक्सक्लूसिव आॅफर्स मिलेगा। इसके अलावा आप पांच मिनट से भी कम समय में अाॅनलाइन खाता भी खोल सकेंगे।


नकदी की कमी है तो अासानी से मिलेगा लोन

इसके साथ ही केवल चार क्लिक में आप प्री-अप्रुवल पर्सनल लोन का लाभ ले सकते हैं। फिक्सड डिपाॅजिट के लिए आेवरड्राॅफ्टी सुविधा का भी लाभ ले सकते हैं। बता दें कि एसबीआर्इ का ये योनो एेप दुनिया की सबसे बेहतरीन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक के माध्यम से काम करती है। यदि आपके पास कभी नकदी की कमी पड़ती है तो ये एेप बिना किसी कागजी जरूरतों को पूरा किए ये अाप प्री-अप्रुव्ड लोन ले सकते हैं।