11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोजमर्रा की चीजों के अलावा UPI से IPO में भी कर सकते हैं निवेश, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

यूपीआई ( UPI ) के जरिए आईपीओ ( IPO ) में भी कर सकते हैं निवेश SEBI ने 2018 में बनाया था नियम 3 दिन में पूरा होता है प्रोसेस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 22 Jul 2020, 5:59 PM IST

UPI IPO

UPI IPO

नई दिल्ली: नई दिल्ली: कैशलेस इकोनॉमी की ओर बढ़ रहे देश के लिए UPI (Unified Payments Interface) एक बड़ा साधन है। लेकिन कम लोग जानते हैं कि upi के जरिए आप ipo में भी निवेश कर सकते हैं । 2018 में सेबी ( SEBI ) ने इस बारे में नियम बनाया था । पूंजी बाजार नियामक सेबी ने मैनुअल हस्तक्षेप कम करने और प्रोसेसिंग में टाइम कम लगता है । इससे इश्यू के बाद शेयरों की लिस्टिंग 3 दिन में हो सकेगी। अभी समयसीमा 6 दिन है। वहीं मैनुअल हस्तक्षेप कम होने के कारण कंपनियों की लागत भी कम होगी।

UPI के जरिए आईपीओ में निवेश ( Invest in ipo Through UPI ) के लिए आपके स्मार्टफोन में यूपीआई ऐप होना चाहिए और आपकी एक यूपीआई आईडी होनी चाहिए।

कैसे करेंगे खरीदारी- आईपीओ में निवेश के लिए प्रोसेस सेम होगा जैसे अभी आप बिड डीटेल भरते हैं वैसे ही इसमें भी भरेंगे इसके साथ ऑनलाइन upi आईडी भी देनी पड़ेगी । ब्रोकर यूपीआई आईडी के साथ स्टॉक एक्सचेंज के प्लेटफॉर्म पर बिड डिटेल अपलोड करेगा। एक्सचेंज निवेशक के पैन ( PAN ) और DEMAT अकाउंट को डिपॉजिटरी से वैलिडेट करेगा। जिसके बाद अब आपके पास यूपीआई ( UPI ) पर आपको आईपीओ ( IPO ) के लॉट के हिसाब से पैसा ब्‍लॉक करने की रिक्वेस्ट भेजी जाती है । पैसा ब्लॉक करने के लिए यूपीआई पिन डालते ही आपके आईपीओ एप्लीकेशन की राशि ब्लॉक हो जाती है।

US-India Trade Deal पर जल्द लग सकती है मुहर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिये संकेत

ऐसे बनाएं UPI आईडी- आजकल Google Pay से लेकर paytm और लगभग सभी बैंक upi आईडी क्रिएट करते हैं। लेकिन अगर आपको नहीं पता कि upi आईडी कैसे बनाते हैं तो इसके लिए आप अपने बैंक का ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं । हर बैंक का अपना यूपीआई होता है। यूपीआई ऐप में कुछ बैसिक जानकारी दर्ज करने के बाद आपका अपना एक अलग यूपीआई-आईडी बन जाता है।