11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देहात क्षेत्रों में निशुल्क उपचार करेगी संजीवनी रथ सेवा

एफएच मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई संजीवनी बस सेवा

1 minute read
Google source verification
Sanjeevani Rath Seva

Sanjeevani Rath Seva

फिरोजाबाद। जिले के एफएच मेडिकल कॉलेज में गरीब तबके के लोगों को गांव में ही उपचार देने के उद्देश्य से संजीवनी रथ सेवा का शुभारंभ किया गया। इसके तहत चिकित्सकों की टीम गांव-गांव जाकर मरीजों का निशुल्क उपचार करेगी। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को जीवन देने में 'संजीवनी' रामबाण साबित होगी।


गांव देहात के लोगों को मिलेगा लाभ
बुधवार को संजीवनी रथ सेवा का शुभारंभ करते हुए हॉस्पिटल के वाइस चेयरमैन मोहम्मद जीशान ने कहा कि सक्षम व्यक्ति को कहीं भी रुपए देकर इलाज करा सकता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मजदूर वर्ग के लोग डाक्टरों की महंगी फीस और दवाएं वहन नहीं कर पाते हैं। जिस कारण उनकी समय से पहले ही मौत हो जाती है। एफएच मेडिकल कॉलेज द्वारा शुरू की गई संजीवनी रथ सेवा ऐसे लोगों का जीवन बचाने का काम करेगी। इस रथ में चिकित्सकों की टीम रहेगी। जिनके पास प्राथमिक उपचार के लिए दवाएं भी मौजूद रहेंगी।


गंभीर मरीजों को मिलेगा अस्पताल में उपचार
हॉस्पिटल के वाइस चेयरमैन मोहम्मद जीशान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को संजीवनी रथ सेवा से अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। जहां उनका उपचार किया जाएगा। एफएच मेडिकल कॉलेज में गरीब और बेसहारा लोगों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। जिससे इलाज के अभाव में होने वाली आकस्मिक मौतों को रोका जा सके। संजीवनी रथ रमन चौहान के नेतृत्व में काम करेगा।


ये लोग रहे मौजूद
संजीवनी रथ सेवा का शुभारंभ के मौके पर डॉक्टर जावेद अनवर वारसी, रिजवान परवेज, डॉक्टर रिहान फारूक, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, फरान खान, फैजान खान, राम सिंह गुरू, डॉक्टर जितेन्द्र चौहान, असलम भोला, डॉक्टर रिजवान बेग नासिर खान, शहजाद खान, मुशाहिद अली, नदीम खान, मोहम्मद उवैस, तरून चौहान आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में दुबई के तर्ज पर खुलेंगे पोर्टेबल मार्केट, प्रोजेक्ट पर काम शुरू