19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो:पत्नी को जान से मारने के लिए पति ने उठाया खौफनाक कदम, बड़ी बहन की हत्या में मुख्य गवाह थी पत्नी

थाना टूंडला क्षेत्र के गांव दिनौली का मामला, ग्रामीणों ने आरोपियों को पेड़ से बांधकर की पिटाई
2 min read
Google source verification
Murder

Murder

फिरोजाबाद। बड़े भाई की पत्नी की हत्या में मां, भाई और स्वयं के विरूद्ध मुकदमा दर्ज होने से खफा पति ने खौफनाक कदम उठाया। उसने हत्या में गवाह बनी अपनी पत्नी की हत्या करने का षड़यंत्र रच दिया। पत्नी को मारने के लिए ससुराल पहुंच गया। गोली मारी लेकिन निशाना चूक गया। ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। उसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

छह माह पहले हुई थी शादी
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव दिनौली निवासी श्रीराम कुशवाह ने अपनी पुत्री शैलेश व अनीता की शादी 20 नवंबर 2017 को गांव नगला हरजीवन बाग पचौरी मथुरा निवासी मूलचन्द्र के पुत्र सतीश व छोटू के साथ की थी। शादी के सात महीने बाद शैलेश की 26 मई 2018 को दहेज को लेकर हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर पति, सास, ससुर, देवर व के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।

अनीता बनी थी मुख्य गवाह
बहन की हत्या के मामले में छोटू की पत्नी अनीता मुख्य गवाह थी और हत्या के बाद से मायके में आकर रह रही थी। पुलिस ने शैलेश के पति और सास को जेल भेज दिया था। देवर छोटू फरार चल रहा था। छोटू अपने साथी पप्पू पुत्र कालीचरन निवासी राजा का ताल के साथ बाइक से ससुराल पहुंच गया। छोटू ने सामने पत्नी को देखते ही तमंचे से फायर कर दिया।

चूक गया था निशाना
निशाना चूकने वह बच गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए पेड़ से बांध दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में इंस्पेक्टर बीडी पांडेय का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग