डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को जब तक दूर नहीं किया जाएगा। तब तक किसी भी आराध्य की पूजा अर्चना सफल नहीं होती। इसलिए हर धर्म हर वर्ग के व्यक्ति को एक दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए। आपसी वैमनस्यता भूलकर एक दूसरे के सहयोग की भावना अपनानी चाहिए। एसएसपी डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि महापुरूष हमें जीवन जीने की सीख देते हैं। हमें उनके जीवन से कुछ न कुछ सीखना चाहिए।