17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दस सूत्रीय मांगों को लेकर जल निगम कर्मचारियों का धरना

जल निगम कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें मानी नहीं गईं तो आंदोलन तेज होगा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 18 Apr 2018, 6:27 PM IST

Protest

कासगंज। आवास विकास कॉलोनी स्थित जल निगम कार्यालय पर बुधवार को दस सूत्रीय लंबित मांगों लेकर जल निगम कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। जल निगम कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें मानी नहीं गईं तो आंदोलन तेज होगा।


केन्द्र की भांति कर्मचारियों को मिलें सुविधाएं

उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के बैनर तले जिले भर के जल निगम कर्मी बुधवार को लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय धरने पर रहे। इस दौरान उन्होंने एकजुटता के नारे लगाकर आंदोलन की हुंकार भरी। नारेबाजी करते हुए कहा कि पूरी नहीं हुई मांग हमारी, भर देंगे हम जेल तुम्हारी, अभी तो ली अंगड़ाई है, आगे बहुत लड़ाई है, चाहे जो मजबूरी हो, मांग हमारी पूरी हो। इस मौके पर समिति अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि हमारी जायज मांगे हैं जिन्हें सरकार अनदेखा कर रही है। उन्होंने अपनी मांग बताते हुए कहाकि जल निगम के गठन वर्ष 1975 से पूर्व की भांति उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पीएचईडी का पुनर्गठन किया जाये, जल निगम द्वारा कराये जा रहे परम्परागत कार्य जैसे अमृत योजना आदि को अन्य योजनाओं को कराने का काला आदेश समाप्त किया जाये, केन्द्र की भांति कर्मचारियों को सुविधाएं दी जाएं।

हादसे में दो की मौत

बीती रात कासगंज इस्माइलपुर मार्ग पर गांव अता मोड़ पर एक अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक समेत महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कासगंज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक महिला के भाई महेन्द्र सिंह ने बताया कि उसकी बहन प्रवेश देवी अलीगढ़ जनपद के थाना पाली बड़े सराय की रहने वाली थी। मंगलवार की देर रात अपने मायके गांव बिरौंची आ रही थी। इसी बीच उनकी बाइक नगला अता की मोड़ पर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक शेर सिंह पुत्र सुखराम माऊपुर भाऊपुरा और प्रवेश देवी की मौत हो गई।