
Best recipes using seasonal mangoes
Mango Recipe: गर्मियों के मौसम में आम खाना तो सभी को पसंद है। यह जितने दिखने में भव्य होते हैं, उतना ही इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। आम सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। आम का इस्तेमाल सिर्फ फल की तरह खाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कई तरह की स्वादिष्ट और ठंडक देने वाली रेसिपीज बनाई जा सकती हैं। ऐसे में आम से बनी कुछ स्वादिष्ट रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं, जो बनाने में काफी आसान हैं और स्वाद में भी लाजवाब हैं। तो आइए जानते हैं आम से बनी कुछ स्वादिष्ट रेसिपीज।
सामग्री
2 पके आम
1 कप दूध
1 बड़ा चम्मच शहद
बर्फ के टुकड़े
आम का शेक बच्चों और बड़ों को बेहद पसंद होता है। यह स्वाद में मजेदार होता है। इसे बनाने के लिए आम को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर मिक्सी की मदद से आम के टुकड़े, दूध और शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। साथ में बर्फ के टुकड़े भी डालें। अब तैयार शेक को गिलास में डालें और काजू-पिस्ता से सजाकर ठंडा परोसें।
सामग्री
2 पके आम
1 कप दही
1 बड़ा चम्मच शहद
बर्फ के टुकड़े
दोपहर या शाम को अगर कुछ ठंडा पीने का मन हो तो आम की लस्सी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यह स्वाद में लाजवाब होती है। इसे बनाने के लिए आम को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर मिक्सर में आम के टुकड़े, दही और शहद डालें। अच्छी तरह मिक्स करें और बर्फ के टुकड़े डालें। तैयार लस्सी को गिलास में डालें और ठंडा परोसें।
सामग्री
2 पके आम
1 कप तेल
1 बड़ा चम्मच राई
1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
नमक और मसाले स्वादानुसार
अगर आप आम को लंबे समय तक स्टोर कर के उसका स्वाद लेना चाहते हैं तो आम का अचार एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आम को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। एक पैन में तेल गरम करें और राई, मेथी दाना डालें। फिर आम के टुकड़े और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। ठंडा होने के बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में डालकर स्टोर करें।
सामग्री
2 पके आम
1 कप दूध
1 बड़ा चम्मच शक्कर
1 बड़ा चम्मच क्रीम
गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे रोज़ कुछ नया और स्वादिष्ट खाने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में आप उन्हें हेल्दी आम की कुल्फी बनाकर दे सकते हैं। यह काफी आसान है। पके आम को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर मिक्सर में आम के टुकड़े, दूध, शक्कर और क्रीम डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस मिश्रण को कुल्फी मोल्ड में डालें और फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। सेट होने के बाद ठंडी-ठंडी कुल्फी का आनंद लें
सामग्री
1 पका आम
1 टमाटर
1 प्याज
1 हरी मिर्च
नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
चटपटा आम का सलाद गर्मियों में एक स्वादिष्ट और हेल्दी डिश है। इसे बनाने के लिए आम को धोकर छीलें और छोटे टुकड़ों में काट लें। टमाटर, प्याज और हरी मिर्च को भी बारीक काट लें। अब एक बाउल में सभी सामग्री डालें, ऊपर से नींबू का रस और नमक मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। तैयार है स्वादिष्ट आम का सलाद।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
17 May 2025, 3:54 PM IST
Published on:
17 May 2025, 3:54 PM IST
बड़ी खबरें
View Allफूड
लाइफस्टाइल
स्वास्थ्य




