
Dahi Chura Benefits
Dahi Chura Benefits:मकर संक्रांति भारत में मनाया जाने वाला एक खास त्योहार है। जो सर्दियों के खत्म होने और गर्मियों के आगमन का प्रतीक होता है। इस दिन को लोग तरह-तरह की मिठाइयां और पतंग उड़ा कर मनाते है। दही-चूड़ा खाने की परंपरा बरसों से चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा खाने से सुख-समृद्धि आती है। कई लोग तो इसे नाश्ते में खाना बेहद पसंद करते हैं। सुख-समृद्धि होने के साथ यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं दही-चूड़ा खाने के बेजोड़ फायदे (Dahi Chura Benefits)।
मकर संक्रांति के दिन दही और चूड़ा (Dahi chura) खाने का एक विशेष महत्व होता है। यह सिर्फ एक स्वादिष्ट व्यंजन नहीं है, बल्कि यह शरीर को ताकत और ऊर्जा देने के साथ-साथ हमें एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर भी प्रेरित भी करता है। ठंड के मौसम में शरीर को ताजगी और गर्मी देने के लिए दही-चूड़ा का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।
1. पाचन में मदद
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं। जो पेट को स्वस्थ रखते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। जिससे कब्ज और गैस की समस्याएं कम होती हैं। मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा खाने से पेट की परेशानियों से राहत मिलती है।
2. ऊर्जा का स्रोत
चूड़ा (चिउड़े) में प्राकृतिक कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। सर्दी में यह शरीर को गरमाहट देता है और दही के साथ मिलाकर खाने से शरीर को पूरी ताकत देता है।
3. वजन घटाने में मदद
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो दही-चूड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह हल्का होता है और पेट को जल्दी भर देता है। जिससे आप ज्यादा नहीं खाते और वजन कम करने में मदद मिलती है।
4. इम्यूनिटी को बढ़ावा
दही में कैल्शियम और विटामिन B12 होते हैं। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। सर्दी के मौसम में शरीर को इंफेक्शन से बचाने के लिए यह बहुत फायदेमंद होते है।
5. हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद
दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। इसे खाने से हमारी हड्डियां स्वस्थ रहती हैं और बढ़ती उम्र के साथ मजबूत बनी रहती हैं।
6. त्वचा के लिए फायदेमंद
दही त्वचा को नमी और पोषण देता है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है। जो त्वचा को सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखता है। मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा का सेवन न सिर्फ शरीर, बल्कि त्वचा को भी फायदा पहुंचाता है।
दही-चूड़ा बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले आप चूड़े को अच्छे से धो लें। फिर ताजे दही के साथ उसमें गुड़ या चीनी, तिल और थोड़ा सा घी डालकर मिलाएं। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
Updated on:
14 Jan 2025 10:32 am
Published on:
14 Jan 2025 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allफूड
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
