
Garlic For Winter
Garlic For Winter: सर्दियों की ठंड में एक चीज जो सबसे ज्यादा राहत देती है, वो है गरमा-गरम खाना। ठंड का मौसम खूबसूरत जरूर होता है, लेकिन यह कई समस्याओं के साथ आता है। सर्द हवाओं के कारण जुकाम, खांसी और कमजोर इम्यूनिटी जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं। ऐसे में शरीर को गर्म और सेहतमंद बनाए रखने के लिए सही खानपान बहुत जरूरी होता है। असल में हमारी किचन में कई ऐसी चीजें होती हैं। जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करती हैं और संक्रमण से बचाती हैं। सर्दियों में लहसुन का सेवन खासतौर पर फायदेमंद होता है। लहसुन में मैंगनीज, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी और एंटी-बायोटिक गुण होते हैं। जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार होते हैं। आइए जानते हैं लहसुन से बने 5 ऐसे खास डिश, जो सर्दियों में आपके सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखेंगे।
सर्दियों में अगर आपके खाने में तीखी और मसालेदार लहसुन (Garlic For Winter) की चटनी शामिल हो जाए तो ठंड भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। लहसुन की चटनी सर्दियों के मौसम में एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे बनाने के लिए ताजे लहसुन की कलियों, सूखी लाल मिर्च और थोड़ा जीरा लेकर भून लें। फिर इन सभी को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में स्वाद अनुसार नमक और नींबू का रस डालें। यह चटनी न केवल स्वाद में तीखी और मसालेदार होती है, बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती है। आप इसे रोटी, पराठा या चावल के साथ खा सकते है। यह आपको सर्दियों में गर्मी और ताजगी का अहसास कराएगा।
ठंड से राहत पाने का सबसे आसान तरीका है गर्म सूप। इसके लिए सबसे पहले मक्खन या फिर तेल में लहसुन (Garlic For Winter) को भून लें, फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, काली मिर्च और थोड़ा नमक डालें। इसके बाद इस मिश्रण को पानी में उबाल लें। लहसुन का सूप न केवल शरीर को गर्म रखता है, बल्कि पाचन को भी बेहतर करता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। यह सर्दी-जुकाम से बचाने के लिए भी बेहद प्रभावी है।
सर्दियों में नाश्ते के लिए लहसुन (Garlic For Winter) के पराठे से बेहतर कुछ नहीं। सुबह के नाश्ते के लिए लहसुन के पराठा एक बेहतरीन विकल्प होता हैं। इसे बनाने के लिए गेहूं के आटे में बारीक कटे हुए लहसुन, हरा धनिया और नमक मिला लें। फिर आटे को गूथकर पराठे बेलें और घी या रिफाइन में सेंक लें। यह पराठे न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि आपको दिनभर ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। आप इसे दही या अचार के साथ लहसुन के पराठे का स्वाद दोगुना कर सकती है। यह सर्दियों में आपको गर्म रखने में मददगार हो सकता हैं।
लहसुन और शहद का मिश्रण सर्दियों के लिए किसी प्राकृतिक औषधि से कम नहीं। इसे बनाने के लिए आप कुछ लहसुन (Garlic For Winter) की कलियों को कूटकर शहद में मिलाएं और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। यह गले की खराश, जुकाम और ठंड से लड़ने में बेहद फायदेमंद है। साथ ही यह आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है।
आचार कोई भी हो हमारे थाली में आते ही वो खाने की रौनक और स्वाद दोनों बढ़ा देता है। लहसुन (Garlic For Winter) का अचार सर्दियों में खाने के लिए बेहतरीन हो सकता है। इसे बनाने के लिए लहसुन की कलियों को छीलकर सरसों के तेल, हल्दी और मसालों के साथ मिलाकर अचार तैयार कर लें। यह अचार न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। लहसुन के अचार का सेवन ठंड से बचने और शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए एक शानदार तरीका हो सकता हैं।
Updated on:
24 Nov 2024 12:50 pm
Published on:
24 Nov 2024 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allफूड
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
