25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / Food / Hanuman Ji Bhog: मंगलवार के दिन हनुमान जी को लगाएं बूंदी के लड्डूओं का भोग, जानिए बनाने की विधि

Hanuman Ji Bhog: मंगलवार के दिन हनुमान जी को लगाएं बूंदी के लड्डूओं का भोग, जानिए बनाने की विधि

मंगलवार को हनुमान जी का वार माना जाता है। इस दिन हनुमान भक्त पूजा-अर्चना करने के साथ उन्हें बूंदी के लड्डू का भोग लगाते हैं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 13 Jun 2023, 1:28 PM IST

hanuman_ji_bhog_of_boondi_laddu.png

Boondi Laddu Recipe: मंगलवार को हनुमान जी का वार माना जाता है। इस दिन हनुमान भक्त पूजा-अर्चना करने के साथ उन्हें बूंदी के लड्डू का भोग लगाते हैं. ऐसे में मंगलवार के दिन आप अपने हाथों से बने बूंदी के लड्डूओं भोग लगा सकते हैं. तो आइए जानते हैं बूंदी के लड्डू बनाने की आसान विधि।

यह भी पढ़ें : Mango Launji गर्मागर्म पराठे के साथ खाएं कच्चे आम की लौंजी, जानिए बनाने की आसान विधि

बूंदी के लड्डू बनाने की विधि: (Boondi Laddu Ingredients)
बेसन - 1 कप
चीनी - 1 1/2 कप
छोटी इलाइची - 6
पिस्ते - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
तेल - 1 टेबल स्पून, बेसन के घोल में डालने के लिये
देशी घी - बूंदी तलने के लिये

यह भी पढ़ें : Oats Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है ओट्स डोसा, जानिए कैसे बनाकर खाएं

ऐसे बनाएं चाशनी
बूंदी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी बनाएं। इसके लिए एक बाउल में चीनी और 1 कप पानी डालकर मिक्स करें। चीनी और पानी को चमचे से घोल लीजिए. इसके बाद पैन को गैस पर चढ़ाएं और इस मिश्रण को इसमें डालकर पकाना शुरू कीजिए. लो फ्लेम पर चम्मच से चलाते हुए पकाइए. जब यह हल्की गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दीजिए. अब चाशनी में कुटी इलायची और पिस्ता को बारीक काटकर डाल दीजिए. इस तरह आपके लड्डू के लिए चाशनी तैयार है.

यह भी पढ़ें : Moong Dal Badi Recipe : अभी बनाकर रख लें मूंग दाल की बड़ी, बारिश के दिनों में ऐसे आएंगी काम

ऐसे बनाएं बूंदी
एक चौड़ी कढ़ाही में घी/रिफाइंड तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. जब तेल या घी अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें घोल की एक बूंद डालकर पता लगाएं कि यह गर्म हुआ है या नहीं. बूंदी बनाने की छलनी को कढ़ाही के ऊपर रखें और बेसन के घोल के 2 बड़े चम्मच इसके ऊपर डालकर बूंदी छानें. हाथ से छलनी को थोड़ा-थोड़ा हिलाते जाएं, जिससे घोल छलनी से होकर कढ़ाही में गिरता जाए. बूंदी का हल्का सा रंग बदलने और कुरकुरे होने पर झर से बूंदी को निकाल लें.

इसके बाद बूंदी को निकालकर चाशनी में डालें और हल्का सा दबाते जाएं. 1-2 मिनट के बाद बूंदी चाशनी से निकाल लें. इसके बाद आप चाहें तो इसके लड्डू भी बना सकते हैं. इस बूंदी को 3-4 हफ्ते तक कंटेनर में रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Modi Ji Thali: अमेरिका के रेस्टोरेंट में शुरू हुई 'मोदी जी थाली', जानिए क्या-क्या मिलेगा

ऐसे बनाएं बूंदी के लड्डू
एकबार बूंदी बनने के बाद उसके ठंडा होने पर एक प्लेट में निकाल लीजिए इसके बाद हाथों से गोल-गोल लडेडू बनाकर थाली में रखते जाइए. आपके लड्डू तैयार हैं. इन लड्डूओं का अपने प्रिय हनुमानजी को लगाएं भोग और करें प्रसन्न।