मूंग दाल बड़ी बनाने की विधि (How to make moong dal badi)
इसके लिए एसबसे पहले दाल को साफ पानी में अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद एक बाउल में पानी भरकर दाल को 2-3 घंटे के लिए भिगो दें। तय समय में दाल को छन्नी से छान लें। छने हुए पानी का 1 कप निकालकर रख दें। अब दाल को मिक्सर जार में डालें और ऊपर से 1 कप जार में डाल दें बाकी पानी फेंक दें। इस दाल को बिल्कुल बारीक ना पीसें, हल्का सा दरदरा रहने दें।