
Make 4 delicious snack recipes for Diwali 2024 party quickly in 15 minutes
Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल में अगर आप पार्टी दे रहे हैं, तो एक बड़ी चुनौती ये रहती है कि आखिर बनाए क्या मेहमानों के लिए। क्योंकि फेस्टिवल में खाने-पीने का भी बहुत महत्व होता है। उस वक्त जल्दी से कुछ अच्छा स्नैक्स बनाना है, तो आपके लिए हम आसान स्नैक्स रेसिपी लेकर आए हैं। ये मजेदार के साथ-साथ यूनिक भी हैं और आप अपने मेहमानों के बीच छा जाएंगे, यह गारंटी है।
स्वीट कॉर्न के दानों को उबालें और उन्हें कॉर्नफ्लोर, मैदा, थोड़ा पानी और बेसिक मसालों से बने घोल में लपेट लें। उन्हें एयर फ्राई करें और प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च जैसी तली हुई सब्जियों के साथ मिलाएं। फिर एक प्लेट में निकाल लें और धनिया के पत्तों को चॉप करके गार्निश करें, इससे खाने की खुशबू बढ़ जाती है।
आप आटे, मोजारेला चीज, प्याज और लहसुन के पेस्ट और थोड़े से नमक को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं और उन्हें ब्रेडक्रंब में लपेटें। बॉल्स को एयर फ्राई करें और डिप्स और केचप के साथ इसका आनंद लें।
आलू, पनीर, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च आदि जैसी मिश्रित सब्जियों के साथ एक स्वादिष्ट भरावन तैयार करें। अब, एक ब्रेड के टुकड़े के बीच में एक चम्मच भरावन रखें, इसे सिरों से रोल करें, और फ्राई कर लें। इसे आप डिप्स और केचप के साथ खा सकते हैं।
आप मकई और पनीर की फिलिंग बना सकते हैं और इसे अपनी चाय के साथ ले सकते हैं। जैसे आप मैदा के आटे में आलू की फिलिंग डालते हैं, वैसे ही आप स्वीट कॉर्न, क्रश किया हुआ पनीर और मोजारेला चीज से बना मिश्रण भी डाल सकते हैं। यह एक अच्छा सुझाव है पार्टी के लिए और यूनिक और टेस्टी भी है।
Updated on:
27 Oct 2024, 10:28 AM IST
Published on:
27 Oct 2024, 10:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.