
Side effects of Mangoes
Side effects of Mangoes: आम को यों ही फलों का राजा नहीं कहा जाता। गर्मियों के मौसम में आने वाले इस फल की दीवानगी लोगों में खूब रहती है। भारत में कई तरह के आम बाजार में मिलते हैं, लेकिन अल्फांसो, दशहरी, लंगड़ा, चौसा, तोतापुरी जैसे कुछ आम सबसे मशहूर हैं। आम की कोई भी किस्म खाओ, इसमें ढेर सारे विटामिन और पोषक तत्व मिलते हैं। विशेष रूप से, ये विटामिन ए (Vitamin A) का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है।
आजकल आम का मौसम चल रहा है और फलों का राजा आम किसे पसंद नहीं होता? गर्मी आते ही लोग अपने पसंद का आम बाजार से लाते हैं और शौक से खाते हैं। आम ना केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी इसे अच्छा फल माना जाता है। आम एक ऐसा फल है, जो अमूमन सभी को बहुत पसंद होता है, लेकिन कई लोग आम खाने से सिर्फ इसलिए बचते हैं कि आम खाने से वजन बढ़ता है। आम में फाइबर, विटामिन सी (vitamin C) , तांबा, फॉलेट, विटामिन ए, ई, बी-5, के और बी-6, पोटेशियम, मैग्नेशियम, मैंगनीज जैसे खनिज तत्व मौजूद होते हैं। आम को थोड़ा संभल कर खाना चाहिए जहां आम फायदेमंद होता है, वहीं इसको अधिक मात्रा में खाना नुकसान भी दे सकता है। आइए जानते हैं कि आम खाने से क्या साइड इफेक्ट ( Side Effects of Mangoes ) होते हैं।
Take care in diabetes डायाबिटीज में ध्यान रखें
आम का सेवन करना हो तो आम की फांकें खाएं। आम का जूस, मैंगो मिल्कशेक या आमरस पीने की बजाय आप आम को काटकर खाएं। इससे, आम में मौजूद फाइबर का फायदा आपको मिल सकेगा। दरअसल, फाइबर नसों में ग्लूकोज़ को धीरे-धीरे रिलीज़ करता है। इससे, ब्लड शुगर (blood sugar) लेवल तेज़ी से नहीं बढ़ता।
Risk of boils फोड़े-फुंसी का खतरा
आम की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए चेहरे पर फोड़े-फुंसी, दाने हो जाते हैं। ज्यादा आम खाने से आपके चेहरे की खूबसूरती में भी दाग लग सकता है। आजकल आम को केमिकल द्वारा पकाया जाता है, इसलिए शरीर पर रैशेज़ होने का कारण केमिकल के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।
Ringworm, scabies and itching दाद, खाज और खुजली होना
ऐसा कहते हैं कि आम को खाने से पहले 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो देना चाहिए। जिससे कि उसकी तासीर थोड़ी ठंडी हो जाए और इस पर लगा हुआ चिपचिपा तरल पदार्थ भी धुल जाता है। इस तरल पदार्थ से दाद, खाज और खुजली होती है। इसलिए आम खाने से पहले इसे धो लें या पानी में भिगो के रख दें।
पेट खराब हो सकता है
आम खाने में जितना मीठा होता है, उसकी तासीर उतनी गर्म भी होती है। आम में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जिससे डायरिया और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
Nay gain weight वजन बढ़ सकता है
एक मीडियम साइज के आम में लगभग 150 कैलोरी पाई जाती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा आम खाएंगे तो आपका वजन बढ़ सकता है, लेकिन सुबह और शाम के नाश्ते में एक आम के सेवन से वजन बढ़ने की समस्या नहीं हो सकती।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
19 Jun 2023 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allफूड
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
