Hindi News / Lifestyle News / Food / Sweet Potato Chaat Recipe: ठंड के मौसम में बनाएं शकरकंद का चाट, जानें स्पेशल रेसिपी और फायदे
Sweet Potato Chaat Recipe: ठंड के मौसम में बनाएं शकरकंद का चाट, जानें स्पेशल रेसिपी और फायदे
Sweet Potato Chaat Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही लोगों की स्वादिष्ट खाने की डिमांड बढ़ जाती है। अगर आप समोसा, पापड़ी चाट खाकर ऊब गए हैं, तो इस बार ट्राई करें सीजनल फूड शकरकंद की चाट।
Sweet Potato Chaat Recipe: शकरकंद एक सीजनल सुपरफूड है जो सर्दियों के मौसम में पाया जाता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर और बीटा कैरोटीन जैसे सेहतमंद पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर को ताकत और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार होता है।
शकरकंद को आप में से अधिकतर लोगों ने भून कर, उबालकर और सलाद बनाकर खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी शकरकंद की स्वादिष्ट और चटपटी मसालेदार चाट खाई है? अगर नहीं तो यहां जानिए शकरकंद की चाट (Sweet Potato Chaat Recipe) बनाने की एक सरल और स्वादिष्ट रेसिपी।
Sweet Potato Chaat Recipe: शकरकंद की चाट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
1. सबसे पहले शकरकंद (Shakarkandi ki chaat) को अच्छे से धोकर उबालने के लिए रख दें। उबालने के बाद इन्हें छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. अब एक बड़े बाउल में कटा हुआ शकरकंद, काला नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, हरी मिर्च और नींबू का रस डालें।
3. अब सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें। अगर आप चाहें तो इसमें बारीक कटी हुई प्याज और दही भी डाल सकते हैं। प्याज से चाट में कुरकुरापन आता है और दही उसे क्रीमी और स्वादिष्ट बनाता है।
4. अब शकरकंद की चाट को हरी धनिया पत्तियों और अनार के दानों से सजाकर सर्व करें।