30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चे दही के साथ उंगलियां चाट-चाट कर खाएंगे टेस्टी मसाला पराठा, जानिए बनाने का तरीका

बच्चे सुबह के नाश्ते में चटपटा खाने की डिमांड करते हैं तो उन्हें मसाला पराठा (Masala Paratha Recipe) फटाफट बनाकर खिला सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 22 Jun 2023, 10:33 AM IST

masala_paratha.png

masala paratha

बच्चों को हर 2 से 3 घंटे में कुछ ना कुछ खाने की जरूरत होती है क्योंकि उनके शरीर का विकास तेजी से होता है। बच्चे ज्यादा एनर्जी वेस्ट करते हैं जिस वजह से उन्हें जल्द भूख लग जाती है। ऐसे में उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर चीजें देने के साथ ही कुछ ऐसा फूड खिलाना चाहिए जो उनके पेट को देर तक भरा रखे। अगर बच्चे नाश्ते में चटपटा खाने की डिमांड करते हैं तो उन्हें मसाला पराठा (Masala Paratha Recipe) फटाफट बनाकर खिला सकते हैं। साथ ही इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। तो चलिए जानें कैसे फटाफट आप मसाला पराठा (Masala Paratha Recipe) बना सकती है। यदि आप चाहें तो इसे वीकेंड पर ब्रेकफास्ट में भी रेडी कर सकती हैं। बच्चे-बड़े सब इसे दही या रायता के साथ खाना पसंद करेंगे। तो आइए जानते हैं मसाला पंराठा बनाने की आसान Recipe

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पका तरबूज, इन 5 तरीकों से करें तुरंत पहचान

मसाला पराठा बनाने के लिए सामग्री (Masala Paratha Ingredients)
गेहूं का आटा 1 कप
बारीक कटी धनिया दो से तीन चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च एक
चाट मसाला एक चम्मच
भुनी धनिया का पाउडर
भुना जीरा पाउडर
थोड़ी सी लाल मिर्च
कलौंजी या मंगरैल

यह भी पढ़ें: Strawberry Milkshake : तपती गर्मी में तुरंत राहत देता है टेस्टी स्ट्रॉबेरी शेक, इस तरीके से बनाकर पीएं

मसाला पराठा बनाने की आसान विधि (Masala Paratha Recipe)
सबसे पहले आटा गूंथ लें। अब इस आटे की लोई बनाकर रोटी बेल लें। अब इस बेली रोटी पर घी या बटर लगाएं। फिर इसके ऊपर मसालों को छिड़कें। कलौंजी, धनिया पत्ती, लाल मिर्च, चाट मसाला, थोड़ा सा नमक, भुना जीरा, भुनी धनिया का पाउडर छिड़ककर चम्मच से फैला दें। अब इस रोटी के एक चौथाई हिस्से पर कट लगाएं और इसे पराठे के ट्राएंगल शेप में मोड़ दें और बेल लें। इसके बाद तवे को गर्म करें और पराठे को डालें। जब ये सिंकने लगे तो घी लगाकर दोनों तरफ से खूब दबा-दबाकर सेंक लें। बस तैयार है टेस्टी मसाला पराठा। आप चाहें तो इसमे मसालों को बढ़ा या घटा सकती हैं बच्चों की पसंद के मुताबिख बस तैयार गर्मागर्म पराठों को दहीए रायता या चटनी के साथ सर्व करें। वैसे बच्चे इसे ऐसे ही खाना भी खूब पसंद करते हैं।