
Strawberry Milkshake
Strawberry Milkshake : गर्मियों में लोग अक्सर अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जिनसे तपती गर्मी में तुरंत राहत मिलते हुए ठंडक महसूस हो। इन कोल्ड ड्रिंक्स को हेल्थ समेत बॉडी को भी हाइड्रेट रखने के लिए पिया जाता है। ऐसी ही एक टेस्टी ड्रिंक है स्ट्रॉबेरी शेक है। स्ट्रॉबेरी शेक पीने में बेहद टेस्टी होने के साथ ही इसें बनाना भी बहुत आसान है। तो आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी शेक कैसे बनाएं—
स्ट्रॉबेरी शेक बनाने के लिए सामग्री (Strawberry Milkshake Ingrendients)
-1 कप स्ट्रॉबेरी
-1 कप ठंडा दूध
-5 चम्मच चीनी
-10 बादाम
- 10 काजू
-10 पिस्ता
स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की विधि (Strawberry Milkshake Recipe)
स्ट्रॉबेरी शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह से धोकर काट लें। इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर जार में चीनी के साथ डालकर अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद तैयार स्ट्रॉबेरी पल्प को एक बर्तन में निकालकर फ्रिज में डाल लें। अब 1 कप दूध को अच्छी तरह से उबालकर इसे ठंडा करके फ्रिजर में रखें। जब दूध हल्का सा जमने लगे तो इसे एक गिलास में डालकर इसमें ठंडा स्ट्रॉबेरी पल्प डालकर मिक्स कर दें। आप इसमें गार्निशिंग के लिए कटा हुआ काजू, बादाम, पिस्ता और थोड़े से बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।
Updated on:
21 Jun 2023, 4:30 PM IST
Published on:
21 Jun 2023, 3:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.