6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ डिएगो मुस्कुरा रहे होंगे…’, अर्जेंटीना की जीत पर भावुक हुए पेले, अस्पताल से दिया इमोशनल मैसेज

अर्जेंटीना की जीत पर दिग्गज ने लिखा, 'फुटबॉल ने आज फिर अपनी कहानी दिलचस्प तरीके से बयां की। मेसी ने अपना पहला विश्वकप जीता, जिसके वह पूरे हकदार थे। मेरे प्रिय मित्र एम्बापे ने फाइनल में गोल किए। हमारे खेल के भविष्य के लिए यह शानदार प्रदर्शन देखना किसी उपहार से कम नहीं था।"

less than 1 minute read
Google source verification
pele.png

fifa world cup 2022 लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद अर्जेंटीना की टीम को दुनियाभर से बधाईयां मिल रही है। इसी बीच ब्राजील के पूर्व दिग्गज और तीन वर्ल्ड कप जीतने वाले पेले ने अर्जेंटीना को जीत की बधाई देते हुए अस्पताल से एक इमोशनल नोट भेजा। पेले ने अर्जेंटीना के दिग्गज डिएगो माराडोना को याद किया और कहा कि आज वे खुश होंगे।

अर्जेंटीना की जीत पर दिग्गज ने लिखा, 'फुटबॉल ने आज फिर अपनी कहानी दिलचस्प तरीके से बयां की। मेसी ने अपना पहला विश्वकप जीता, जिसके वह पूरे हकदार थे। मेरे प्रिय मित्र एम्बापे ने फाइनल में गोल किए। हमारे खेल के भविष्य के लिए यह शानदार प्रदर्शन देखना किसी उपहार से कम नहीं था।" पेले ने आगे सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले पहले अफ्रीकी देश मोरक्को को भी बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'मैं मोरक्को को बधाई देना कैसे भूल सकता हूं। अफ्रीका को ऐसे चमकता देख बहुत खुश हूं। अर्जेंटीना बधाई हो, निश्चित तौर पर अभी डिएगो मुस्कुरा रहे होंगे।'

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला गया यह फ़ाइनल मुकबाल इतिहास का सबसे रोमांचक ख़िताबी मुक़ाबला था। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रुका था, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट तक जंग गई। जहां पर अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से मात दी।

बता दे, ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले इन दिनों सांस की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती है जहां उनका इलाज चल रहा है। बात अगर फाइनल मैच की करे तो मैच में दो हाफ का खेल खत्म होने तक फ्रांस की टीम अर्जेंटीना से 2-0 से पिछड़ रही थी ऐसा लग रहा था कि अर्जेंटीना यह मैच आसानी जीत जायेगी।