
fifa world cup 2022 : कतर में आज से फुटबॉल का महाकुंभ शुरू हो रहा है। 29 दिन तक चलने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2022 में दुनिया की 32 टीमों के बीच सर्वश्रेष्ठ बनने की जंग देखने को मिलेगी। विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में जहां बीटीएस धमाल मचाएंगे, वहीं नोरा फतेही के साथ कई सितारे अपना जलवा बिखेरेंगे। इसके बाद 9.30 बजे मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा। लेकिन, वर्ल्ड कप में सबकी नजरें महान खिलाड़ियों में शुमार पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी पर होंगी। क्योंकि ये दोनों दिग्गज पहले ही इस विश्व कप को अपने करियर का आखिरी विश्व कप बता चुके हैं।
फीफा वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच होगा। मानवाधिकारों के हनन और शराब पर बैन जैसे मुद्दों को लेकर कतर यूरोपीय देशों की आलोचना झेल रहा है। इसके साथ ही मेजबान पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लग रहे हैं। इन विवादों के बीच मेजबान देश वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर दुनिया में अपनी छाप छोड़ना चाहेगा। कतर और इक्वाडोर के बीच होने वाले उद्घाटन मैच से पहले शाम 7:30 बजे से ओपनिंग सेरेमनी होगी। इसमें दक्षिण कोरिया का बीटीएस बैंड धमाल मचाएगा। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ ब्लैक आईड पीस और रॉबी विलियम्सन का जलवा देखने को मिलेगा।
वर्तमान विश्व चैंपियन फ्रांस पर खिताब बचाने के लिए लगाएगी पूरा जोर
वर्तमान विश्व चैंपियन फ्रांस जहां अपने खिताब को बचाने के लिए पूरा जोर लगाएगी। वहीं, ब्राजील, अर्जेंटीना, जर्मनी, इंग्लैंड, पुर्तगाल स्पेन, बेल्जियम, नीदरलैंड, डेनमार्क और गत उपविजेता क्रोएशिया को विश्व कप के दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, मेजबान कतर दक्षिण अफ्रीका की तरह वर्ल्ड कप के पहले दौर से बाहर नहीं होने के लिए पूरा जोर लगाएगी। बता दें कि विश्व कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका ऐसा मेजबान देश है, जो 2010 में पहले दौर में ही बाहर हो गया था।
फुटबॉल के दो दिग्गजों पर रहेगी सबकी निगाहें
फीफा वर्ल्ड कप के 24वें सीजन के शुरू होने में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। इसमें फुटबॉल स्टार दिग्गज लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो आखिरी बार भाग ले रहे हैं। इन दो दिग्गजों के भाग लेने के बाद कतर में फुटबॉल प्रशंसकों की निगाहें इन दो खिलाड़ियों पर रहेंगी। दोनों ने यूरोप में अपने संबंधित मेगा क्लबों के लिए कई गोल किए हैं और एक दशक से अधिक समय तक अपने राष्ट्रीय पक्ष का नेतृत्व किया है। दोनों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और अपने क्लब के लिए जीत हासिल की है। वे कतर में अपने 5वें विश्व कप के लिए तैयार हैं। मेसी और रोनाल्डो दोनों दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट में अपनी आखिरी उपस्थिति में खिताब जीतकर आगे बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।
यह भी पढ़े - इतिहास का सबसे महंगा वर्ल्ड कप, फीफा कमाएगा 5.31 खरब
मेसी ने 114 तो रोनाल्डो ने किए 117 गोल
बता दें कि अर्जेंटीना के मेसी 35 साल के हैं तो पुर्तगाली स्टार रोनाल्डो 37 साल के हैं। मेसी 114 गोल और रोनाल्डो 117 गोल के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने देशों के लिए सर्वोच्च स्कोरर हैं। मेसी ने यूरोपीय लीग में एक साल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दी जाने वाली ट्रॉफी 'बैलन डी ओर' सात बार जीती है, जबकि रोनाल्डो ने इसे पांच बार जीता है। मेसी की टीम अर्जेंटीना 22 नवंबर को सउदी अरब के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी तो रोनाल्डो की पुर्तगाल 24 नवंबर को घाना से भिड़ेगी। मेसी और रोनाल्डो पूर्व में ही इस वर्ल्ड कप को अपने फुटबॉल करियर का आखिरी बता चुके हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों पर सबकी नजर रहेगी।
वर्ल्ड कप में रोनाल्डो से बेहतर मेसी
विश्व कप में मेसी ने रोनाल्डो की तुलना में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। एक बार अर्जेंटीना को फाइनल में ले जाने के बाद ब्राजील में खेले गए 2014 के सीजन में वे जर्मनी से 1-0 से हारकर उपविजेता रहे थे। पुर्तगाल के साथ रोनाल्डो की दो सफलताओं में यूरो 2016 और यूईएफए नेशंस लीग का 2018 सीजन जीतना शामिल है। फाइनल में नीदरलैंड को 1-0 से हराया था।
यह भी पढ़े -फुटबॉल वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में Nora Fatehi और BTS मचाएंगे धमाल!
Published on:
20 Nov 2022 11:49 am

बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
