5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lionel Messi : मेसी PSG को कहेंगे अलविदा, कल खेलेंगे अपना आखिरी मुकाबला

Lionel Messi : अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी शनिवार को पीएसजी के लिए अपना आखिरी मैच खेलेंगे। इस बात की जानकारी पीएसजी टीम के कोच क्रिस्टोफ गाल्टियर ने दी है। उनहोंने कहा कि मेसी शनिवार को अपना आखिरी मैच क्लेरमोंट क्लब के लिए खेलेंगे और मुझे उम्मीद है कि उन्‍हें जोरदार फेयरवेल दिया जाएगा।

2 min read
Google source verification
lionel-messi-to-play-last-match-for-paris-saint-german-on-saturday-confirms-psg-coach.jpg

Lionel Messi : मेसी PSG को कहेंगे अलविदा, कल खेलेंगे अपना आखिरी मुकाबला।

Lionel Messi : अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी शनिवार को पेरिस सेंट जर्मन (PSG) के लिए अपना आखिरी मैच खेलेंगे। पीएसजी टीम के कोच क्रिस्टोफ गाल्टियर ने कहा कि इतिहास के सबसे महान खिलाडिय़ों में से एक मेसी को कोचिंग देना मेरे लिए सम्मान की बात है। मेसी शनिवार को अपना आखिरी मैच क्लेरमोंट क्लब के लिए खेलेंगे और मुझे उम्मीद है कि उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। मेसी ने बार्सिलोना छोडऩे के बाद साल 2021 में पीएसजी के साथ दो साल का अनुबंध किया था, जो अब खत्म हो रहा है। उन्होंने पीएसजी के लिए 57 मैचों में 22 गोल दागे।


नया कांट्रेक्ट नहीं किया साइन

दरअसल, लियोनल मेसी का पेरिस सेंट जर्मेन के साथ करार जून में हो रहा है। पीएसजी ने मेसी के सामने नया कॉन्ट्रैक्ट पेश किया था, लेकिन उस पर हस्‍ताक्षर नहीं किए। गाल्टियर ने जानकारी दी है कि मेसी क्लेरमोंट फुट के विरूद्ध पीएसजी के लिए शनिवार को अपना आखिरी मैच खेलने उतरेंगे। उन्‍होंने बताया कि यह पीएसजी का इस सीजन का अंतिम लीग-वन मैच भी है।

'फुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ प्‍लेयर को कोचिंग देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ'

पीएसजी के कोच गाल्टियर का कहना है कि उन्‍हें फुटबॉल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्‍लेयर को कोचिंग देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उम्मीद है कि आखिरी मुकाबले में मेसी को शानदार फेयरवेल दिया जाएगा। इस साल वह हमारी टीम का अहम हिस्सा रहे। मेसी ने हमेशा टीम के हित के लिए काम किया। पूरे सीजन में मेसी के साथ रहना बहुत सौभाग्य की बात है।

यह भी पढ़ें : फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर ने स्पेनिश क्लब से तोड़ा 15 साल पुराना नाता

मेसी ने किया शानदार प्रदर्शन

बता दें कि लियोनल मेसी ने 2021 में बार्सिलोना छोड़कर पीएसजी संग दो साल का करार किया था। इस दौरान मेसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पीएसजी के लिए 57 मैैच खेलते हुए 21 गोल और 20 असिस्ट किए। मेसी का पीएसजी से करार 30 जून को समाप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्‍तान को धूल चटाकर भारत ने रचा इतिहास, चौथी बार जीता एशिया कप का खिताब