6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA 2022: पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा मोरक्को, रोनाल्डो की पुर्तगाल को 1-0 से हराया

अल थुमामा स्टेडियम में खेले गए मैच में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। इस हार के साथ ही पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अभियान यहीं समाप्त हो गया। मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकन टीम बन गई है। इससे पहले कोई भी अफ्रीकन देश फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया था।

less than 1 minute read
Google source verification
fifa.jpg

fifa world cup 2022 कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुक़ाबला पुर्तगाल और मोरक्को के बीच खेला गया। इस मैच में मोरक्को ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। इसी के साथ दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पुर्तगाल का फिफिया वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो गया है। 35 वर्षिय रोनाल्डो का यह आखिरी वर्ल्ड कप था।

मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकन टीम बन गई है। इससे पहले कोई भी अफ्रीकन देश फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया था। अल थुमामा स्टेडियम में खेले गए मैच में हार के बाद रोनाल्डो रोते हुए दिखे और स्टेडियम से बाहर चले गए। मोरक्को से पहले अफ्रीका की तीन टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं, लेकिन तीनों को हार का सामना करना पड़ा था।

1990 में कैमरून, 2002 में सेनेगल और 2010 में घाना क्वार्टर फाइनल में हार गई थी। वहीं, पुर्तगाल की टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में हारी है। इससे पहले दो बार टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। 1966 में डीपीआर कोरिया को क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने 5-3 से और 2006 में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया था।

मोरक्को ने मैच में बेहतरीन शुरुआत की। हाफ-टाइम से ठीक पहले मोरक्को ने एन नेसरी ने यह्या अतिअत के पास पर हेडर से बेहतरीन गोल दागा। इसी के साथ नेसरी वर्ल्ड कप इतिहास में मोरक्को की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में तीन गोल दागे हैं।