
Smartphone
आपके स्मार्टफोन का नोटिफिकेशन पैनल एंडलेस स्पैम नोटिफिकेशन से भर गया है। आप इससे बहुत परेशान हो गए हैं और इंटरनेट पर नोटिफिकेशन ब्लॉक करने के तरीके तलाश रहे हैं तो आपकी तलाश खत्म हो गई है। आपको इस खबर में कुछ टिप्स मिलेंगे, जिनकी मदद से आप बेकार के नोटिफिकेशन को ब्लॉक कर पाएंगे।
ऐसे ब्लॉक करें नोटिफिकेशन:
1. किसी ऐप की नोटिफिकेशन को पूरी तरह से ब्लॉक करने के लिए बस आप उसपर लॉन्ग प्रेस या लेफ्ट साइड पर स्लाइड करें।
2. इसके बाद आपको सेटिंग का आइकन मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
3. अब आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, उसमें से Disable ऑप्शन को चुनें।
4. इतना करने के बाद चुनिंदा ऐप की नोटिफिकेशन पूरी तरह से बंद हो जाएगी।
ऐड-ब्लॉकर ऐप का कर सकते हैं उपयोग:
किसी भी तरह की नोटिफिकेशन को रोकने के लिए आप ऐड-ब्लॉकर ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको गूगल प्ले-स्टोर-एप्पल ऐप स्टोर पर Brave और AdGuard जैसे ऐप्स मिल जाएंगे। इनके जरिए आप फोन में आने वाले नोटिफिकेशन को ब्लॉक कर पाएंगे।
हाल ही में डाउनलोडेड हुए ऐप पर दें ध्यान:
अगर आपके फोन में लगातार नोटिफिकेशन आ रहे हैं तो संभव है कि आपने हाल ही में इंस्टॉल किए गए ऐप को अंजाने में अनुमति दी होगी। नोटिफिकेशन को ब्लॉक करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :-
1. फोन की सेटिंग में जाएं।
2. नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
3. यहां एप्लिकेशन एंड परमिशन का विकल्प मिलेगा, उसपर टैप करें।
4. यहां आपको वो ऐप दिखाई देंगे, जिन्हें आपने हाल ही में डाउनलोड किया है।
5. अब ऐप्स पर क्लिक करें।
6. इसके बाद आप यहां से नोटिफिकेशन को बंद कर पाएंगे।
Published on:
22 Feb 2022 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
