
नवरात्रि के मौके पर Idea का तोहफा, दे रहा 10 जीबी Free डाटा
नई दिल्ली: प्रतिद्वंदी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए Idea ने अपनी 4G सर्विस लॉन्च कर दी है। कंपनी ने अपने इस सर्विस को कोलकाता में पेश किया है। आइडिया ने ग्राहकों को लुभाने के लिए इसे फेस्टिव सीजन को देखते हुए दुर्गा पूजा से ठीक पहले लॉन्च किया है। इस लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी अपने सभी यूजर्स को 10 जीबी डेटा मुफ्त में दे रही है। आपको बता दें कि वोडाफोन और आईडिया के हाथ मिलाने के बाद यह देश की सबसे बड़ी मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी बन गई है।
कंपनी के इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 10 जीबी डाटा मुफ्त में दिया जा रहा है। इस ऑफर को 7 दिन की वैधता के साथ पेश किया गया है। इस लॉन्च ऑफर का फायदा 20 अक्टूबर तक उठाया जा सकता है। इस फ्री सुविधा को लेने के लिए कोलकाता के यूजर्स (*800*45#) डायल कर के मुफ्त डाटा ले सकते हैं। इसके अलावा कोलकाता के यूजर्स को मुफ्त में 4 जी सिम अपग्रेड करने की सुविधा भी दी जा रही है।
गौरतलब है इससे पहले नवरात्रि के मौके पर एयरटेल ने एक स्पेशल प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 289 रुपये है। इसकी वैधता 84 दिनों की है, जिसमें ग्राहकों को हर दिन 4 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेगा। साथ ही बिना किसी FUP के अनलिमिटेड (लोकल व STD) कॉल का भी लाभ दिया जाएगा। हालांकि इस प्लान का फायदा सिर्फ कोलकाता सर्कल के यूजर्स ही उठा सकते हैं।
Updated on:
11 Oct 2018 10:25 am
Published on:
11 Oct 2018 10:25 am
