प्री बुकिंग को लेकर बनाया नया रिकॉर्ड
आईफोन 12 प्री-ऑडर्स के पहले दिन बीते साल आईफोन 11 के प्री-ऑर्डर के पहले दिन के रिकार्ड तोड़ दिया है। टीएफ इंटरनेशनल सिक्योरिटीज के मशहूर एप्पल एनालिस्ट मिंग ची कू ने इस बात की जानकारी दी है। कू के मुताबिक शुरुआती 24 घंटों में आईफोन 12 के लिए 20 लाख प्री-ऑडर्स आए है। यानी 24 घंटों में प्रत्येक सेकंड 23 फोन की प्री ऑर्डर बुकिंग देखने को मिली है। जबकि बीते साल इसी अवधि में आईफोन 11 के लिए आठ लाख प्री-ऑडर्स आए थे, यानी प्रत्येक सेकंड 9 आईफोन प्रीबुक हुए थे।